×

UP Election 2022: चुनाव बाद बीजेपी वाले गाड़ियों से अपना झंडा उतार देंगे, बलिया में गरजे अखिलेश यादव

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बलिया में चुनाव प्रचार को पहुंचे। जहां उन्होंने भगवा दल पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव के बाद भाजपा वाले गाड़ियों से अपना झंडा उतार देंगे।

Krishna Chaudhary
Written By Krishna ChaudharyPublished By Deepak Kumar
Published on: 1 March 2022 10:05 AM GMT (Updated on: 1 March 2022 10:31 AM GMT)
UP Politics: यूपी विधानसभा में अखिलेश यादव बनेंगे नेता प्रतिपक्ष
X

अखिलेश यादव (फाइल फोटो- न्यूजट्रैक) 

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में छठे चरण के मतदान(6th phase polling) वाली सीटों पर चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। ऐसे में सियासी दलों ने अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक रखी है। यूपी की राजनीति का केंद्र कहे जाने वाले पूर्वांचल की सियासी फिजा नेताओं के आक्रमक चुनाव अभियान से गरमायी हुई है। क्रांतिकारियों की भूमि कही जाने वाली बलिया में भी चुनाव प्रचार अपने चरम पर है।

इसी कड़ी में यूपी में सत्ता के सबसे बड़े दावेदार माने जाने वाले समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) बिहार से सटे बलिया (Baliya) में चुनाव प्रचार को पहुंचे। जहां उन्होंने भगवा दल पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव के बाद भाजपा (BJP) वाले गाड़ियों से अपना झंडा उतार देंगे।


चुनाव बाद भाजपा वाले अपना झंडा उतार देंगे

सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) ने बलिया (Baliya) में अपनी जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी के राज में किसान परेशान हैं। उनकी फसल खरीदी नहीं जा रही है। खाद की बोरी चोरी हो जा रही है। उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि चुनाव बाद बीजेपी वाले गाड़ियों से अपना झंडा उतार देंगे। पीला झंडा साथ आने के बाद बीजेपी वाले ढीले पड़ गए हैं। दरअसल पीला झंडा सुभासपा का है जो सपा के साथ इस बार गठजोड़ कर चुनाव मैदान में हैं। पिछली बार ओमप्रकाश राजभर की सुभासपा बीजेपी के साथ गठबंधन में थी।


यहां चुनाव छलिया बनाम बलिया का है: सपा सुप्रीमोे

सपा सुप्रीमो ने बीजेपी पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि इस बार बलिया में इनका खाता नहीं खुलने वाला है। बीजेपी ने यहां के लोगों को छला है। यहां का चुनाव छलिया बनाम बलिया का है। सोमवार को पीएम मोदी की बलिया में हुई जनसभा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने एकबार फिर कहा कि भाजपा का सबसे बड़ा नेता बड़ा सबसे बड़ा झूठ बोलता है। ये बात उनके सहयोगी भी जान गए हैं। बीजेपी के छोटे – बड़े सभी नेता झूठ बोल रहे हैं।


बलिया आते बीजेपी वाले छांट दिए जाएंगे

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के गर्मी वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गर्मी निकालने वाले धुंआ-धुआं हो जाएंगे। गर्मी निकल रहे हैं लेकिन भर्ती निकल नहीं रहे हैं। पुलिस में 11 लाख पद खाली है लेकिन सरकार भर्ती नहीं कर पाई है। बीजेपी वालों को नहीं पता कि बलिया आते -आते वे छांट दिए जाएंगे। बतातें चलें कि बलिया की सात विधानसभा सीटों पर छठे चरण में 3 मार्च को मतदान होना है। यहां चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। यही वजह है कि तमाम पार्टियों ने यहां पूरा जोर लगा रखा है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औऱ उससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी यहां चुनाव प्रचार कर चुके हैं।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story