×

Basti: बलिया से चलकर सिद्धार्थ नगर होते हुए देर रात बस्ती पहुंची BJP की जन विश्वास रथयात्रा

Basti: भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बलिया से प्रारंभ हुआ जन विश्वास यात्रा। देर रात रुधौली विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया। वही रुधौली के विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने दुबौली बाजार में जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत किया।

Amril Lal
Report Amril LalPublished By Vidushi Mishra
Published on: 2 Jan 2022 3:48 AM GMT
Jan Vishwas Rath Yatra
X

BJP की जन विश्वास रथयात्रा

Basti: विधायक संजय प्रताप जायसवाल (MLA Sanjay Pratap Jaiswal) के नेतृत्व में बस्ती जनपद की सीमा दुबौली में जन विश्वास रथ यात्रा (Jan Vishwas Yatra) का भव्य किया स्वागत। विधायक संजय प्रताप जायसवाल के साथ भाजपा की जन विश्वास यात्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब विधायक ने कहा रुधौली विधानसभा में विकास हुआ है, जिससे आज रुधौली विधानसभा की जनता (up election 2022) जनसलाब मेरे साथ है।

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बलिया से प्रारंभ हुआ जन विश्वास यात्रा(Jan Vishwas Yatra)। देर रात रुधौली विधानसभा क्षेत्र (Rudhauli assembly constituency) में प्रवेश किया। वही रुधौली के विधायक संजय प्रताप जायसवाल(MLA Sanjay Pratap Jaiswal) ने दुबौली बाजार में जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत किया।

दो बार से रुदौली विधानसभा का विधायक

साथ ही उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं लगातार दो बार से रुदौली विधानसभा (Rudhauli assembly constituency) का विधायक हूं। आज मेरे साथ जो जनसैलाब है। जनता के हर दुख और सुख में हम शामिल होते हैं।

साथ ही रुधौली विधानसभा में शिक्षा को सुधारने के लिए कई स्कूल बनवाए गए। सड़कों का रुधौली विधानसभा में जाल बिछा हुआ। हर गांव-गांव सड़क बनवाया। स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारी गई। जिससे गरीब जनता को इलाज सही हो सके, गांव-गांव बिजली लगवाई गई। साथ भानपुर और रुदौली ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया, जिससे गांव का विकास तेजी से हो सके।

जन विश्वास यात्रा राष्ट्रीय मंत्री सांसद हरीश द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता के नेतृत्व में रूधौली विधानसभा क्षेत्र के दुबौली, नरखोरिया, भानपुर होते हुए बस्ती विधानसभा में पहुंचे। संजय जायसवाल के साथ उमड़ी भीड़ रथ यात्रा (up election 2022) को स्वागत करने के लिए।

जनता को मेरी सरकार पर ही भरोसा

वरिष्ठ बीजेपी नेता जगदंबा सिंह के नेतृत्व में जिनवा चौराहे पर हजारों की संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने जन विश्वास रथ यात्रा(Jan Vishwas Yatra) का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होनें कहा कि 2022 में मेरी सरकार फिर बनने जा रही है।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता जगदंबा सिंह ने कहा की जनता काम पर विश्वास करती है ,चाहे सड़कों का विकास हो स्वास्थ्य का विकास हो साथ ही गरीब जनता को मुफ्त राशन मिल रहा है, जिससे मेरी सरकार फिर वापस आएगी और फिर जनता को मेरी सरकार पर ही भरोसा है।

सलटौवा के ब्लॉक प्रमुख दुष्यंत विक्रम सिंह ने जन विश्वास यात्रा(Jan Vishwas Yatra) का जोरदार स्वागत किया और कहा अखिलेश यादव जिन्ना प्रेमी है इस बार 350से ज्यादा सीटों पर बीजेपी चुनाव जीत के सरकार बनाएगी, भारतीय जनता पार्टी की सरकार गांव किसान मजदूर की सरकार है 5 साल योगी जी की सरकार सिर्फ विकास किया है, किसानों हो गरीबों , मजदूरों का सबका विकास किए हैं, जिससे आने वाले समय में फिर बीजेपी सरकार बनने जा रही है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story