×

Basti News: जन आशीर्वाद यात्रा के तहत बस्ती पहुंचे केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का भव्य स्वागत

बस्ती पहुंचते ही केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री का कार्यकर्ताओं ने गाजे-बजे औऱ पुष्प वर्षा कर ऐतिहासिक स्वागत किया।

Amril Lal
Published on: 16 Aug 2021 6:10 PM GMT
Pankaj Choudhary
X

पंडित अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह की तरफ जाते केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी

Basti News: बस्ती जिले के घघौवा पहुंचते ही केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का कार्यकर्ताओं ने गाजे-बजे औऱ पुष्प वर्षा कर ऐतिहासिक स्वागत किया। स्वागत के दौरान बस्ती जिले के सांसद हरीश द्विवेदी सहित बीजेपी के पांचों विधानसभा के विधायक मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी के जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। शासन कोरोनावायरस नियमों का पालन करवाने में पूर्णतः असमर्थ दिखा।

जन आशीर्वाद यात्रा के तहत केंद्रीय वित्त राज मंत्री पंकज चौधरी लगभग 4 बजे बस्ती जिले की सीमा घाघउ पुल पर पहुंचे। वहां बीजेपी के कार्यकर्ताओं औऱ बस्ती सांसद और पांचों विधायक ने वित्त मंत्री का जोरदार स्वागत किया। बस्ती जिले में जन आशीर्वाद यात्रा के साथ केंद्रीय मंत्री का काफिला धीरे धीरे आगे बढ़ रहा था। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। महारा, कप्तानगंज, हरैया, छावनी, विक्रमजोत, गोटवा, फुटहिया आदि चौराहों पर उनका स्वागत किया गया।

जन आशीर्वाद यात्रा धीरे-धीरे लगभग 6:30 बजे पंडित अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह बस्ती में पहुंचा तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर मंत्री का स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ता सुबह से मंत्री के आने का इंतजार कर रहे थे, मंत्री का कार्यक्रम 1:30 बजे का था, लेकिन वह कई घंटे लेट पहुंचे। पंडित अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह में बस्ती में सांसद हरीश द्विवेदी और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधन करते हुए कहा कि आज हम लोगों के बीच केंद्रीय मंत्री आए हैं, इनके आने से हम लोगों का मनोबल बढ़ा है, और हम लोग केंद्रीय मंत्री को विश्वास दिलाते हैं कि 2022 में बस्ती जनपद के पांचों विधानसभा सीट पर बीजेपी का परचम लहराएगा और उत्तर प्रदेश में एकबार फिर बीजेपी की सरकार बनेगी।


पंडित अटल बिहारी वाजपेई प्रेक्षागृह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा आम नागरिकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं इस सरकार में सीधे जनता को मिल रही है, चाहे प्रधानमंत्री आवास हो, शौचालय हो, खाद्यान्न हो, किसान सम्मान योजना हो। आने वाला 2022 विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत के साथ पुनः हमारी सरकार बनेगी। कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग के साथ लगकर सरकार द्वारा जनता के हित में जो जो कार्य किए गए हैं, उन्हें बताने का समय है। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र को लेकर कार्य कर रही है।

बस्ती जिले के रुधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल, हर्रैया के विधायक अजय सिंह, महादेवा के विधायक रवि सोनकर, कप्तानगंज चंद्र प्रकाश शुक्ला, बस्ती सदर के विधायक दयाराम चौधरी सहित सभी विधायकों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और सरकार की योजनाओं को गिनाया।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story