×

Basti News: धर्म के नाम पर ठेकेदारी कर रही भारतीय जनता पार्टी- सतीश मिश्रा

बहुजन समाज पार्टी के महासचिव सतीश मिश्रा ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के दौरान भाजपा और सपा पर जम कर हमला बोला उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा दोनों एक राह पर हैं, दोनो में जंगल राज, रोको और ठोंको की नीति पर काम कर रहे हैं।

Amril Lal
Report Amril LalPublished By Shashi kant gautam
Published on: 3 Sep 2021 1:34 PM GMT
BSP General Secretary Satish Mishra addressing the enlightened class conference in Basti
X

 बस्ती में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए बसपा महासचिव सतीश मिश्र

Basti News: उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में अपना परचम लहराने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन जारी है। पार्टी के महासचिव सतीश मिश्रा ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के दौरान भाजपा और सपा पर जम कर हमला बोला उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा दोनों एक राह पर हैं, दोनो जंगल राज, रोको और ठोंको की नीति पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टी में सबसे अधिक ब्राह्मणों का शोषण किया गया है।

बहुजन समाज पार्टी के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के दौरान पार्टी के महासचिव सतीश मिश्रा ने कहा कि मंदिर के नाम पर हजारों करोड़ रुपये का सरकार वारा न्यारा कर रही है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि "एक वर्ष बीत जाने के बाद भी मंदिर निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सबसे ज्यादा दु:खी हुई बीजेपी पार्टी हुई।

धर्म के नाम पर ठेकेदारी कर रही भारतीय जनता पार्टी-सतीश मिश्रा

सतीश मिश्रा ने कहा कि धर्म के नाम पर ठेकेदारी करने वाली भारतीय जनता पार्टी मंदिर निर्माण के नाम अब तक जनता से कई सौ करोड़ रुपये जनता से ले चुकी है। पार्टी अब जनता को हिसाब दे कि आखिर जनता का पैसा कहां गया।

मंदिरों के निर्माण के नाम पर केवल तोड़फोड़-सतीश मिश्रा

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश सरकार बनारस, अयोध्या, मथुरा, मिर्जापुर, कानपुर स्थित सभी धार्मिक स्थलों पर प्राण प्रतिष्टित मंदिरों के निर्माण के नाम पर केवल तोड़फोड़ कर रही है। उन्होंने बसपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि इन मंदिरों में मेंटिनेंस कार्य केवल बसपा सरकार में ही हुए थे। प्राण प्रतिष्टित मूर्तियों को हटाने का कोई औचित्य नही है।

केवल बसपा ही "सर्व जन हिताय-सर्व जन सुखाय" समाज की स्थापना कर सकती है, भाजपा बेरोजगार, ब्राह्मण, युवा शिक्षक का शोषण कर रह, उन्होंने कहा कि इस बार बसपा ही प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इस दौरान उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर को हरैया से प्रत्याशी घोषित किया है।


Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story