×

Satish Mishra Ka Bayan: भाजपा से रुष्ट हुए भगवान राम, वही दिखाएंगे अब उसे बाहर का रास्ता

Satish Mishra Ka Bayan: जनपद बस्ती में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने ब्राह्मण महासम्मेलन में सपा को दंगाई पार्टी और भाजपा को ब्राह्मण का विरोधी बताया।

Amril Lal
Report Amril LalPublished By Shashi kant gautam
Published on: 29 Dec 2021 1:55 PM GMT
Satish Mishra Ka Bayan: Lord Ram is angry with BJP, he will show him the way out now
X

बस्ती: बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा

Basti News: ब्राह्मण महासम्मेलन (Brahmin Mahasammelan) में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा (BSP National General Secretary Satish Mishra) सपा (Samajwadi Party) और भाजपा (Bhartiya Janta Party) पर जमकर बरसे, भाजपा को बताया ब्राह्मण विरोधी ,सपा को बताया दंगाई पार्टी।

वही पत्रकारों को बताया कि वर्तमान भाजपा सरकार (BJP Government) में 500 ब्राह्मणों की हत्या (killing 500 brahmins) हो चुकी है, 100 से ज्यादा एनकाउंटर ब्राह्मणों का ही किया गया। दो साल बीत गए लेकिन अभी तक राम जन्मभूमि की नींव नहीं पडी, जब तक देश में चुनाव चलेगा तब तक भाजपा राम मंदिर बनने नहीं देगी। राम के नाम पर वोट मांगती है भाजपा। अब इसका खुलासा हो गया है भगवान राम बीजेपी से रुष्ट हैं इसीलिए भगवान उन को बाहर का रास्ता दिखाएंगे।

सतीश मिश्रा ने सपा को दंगाई पार्टी और भाजपा को ब्राह्मण का विरोधी बताया

2022 विधानसभा चुनाव (UP Election 2022 ) में सभी पार्टियां जनता को अपने तरफ करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, वही आज बस्ती जिले के महादेवा विधानसभा में कलवारी में ब्राह्मण महासम्मेलन को संबोधित करते हुए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा सपा और भाजपा पर जमकर बरसे वहीं सपा को दंगाई पार्टी बताया और भाजपा को ब्राह्मण का विरोधी बताया।

बिकरू की खुशी दुबे की घटना को उल्लेख करते हुए कहा कि उसका क्या दोष था, उसको 2 सालों से जेल में बंद किया गया है और मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही है, जमानत तक नहीं होने दी जा रही है। बसपा नेता ने कहा कि बसपा सरकार में सड़क शिक्षा स्वास्थ्य सहित बेरोजगारों को नौकरी दी गई, इस सरकार में रेलवे बैंक हवाई अड्डा सहित सार्वजनिक स्थलों को ठेकेदारों को दिया जा रहा है। भाजपा सरकार में सारी नौकरियां ठेकेदारों को दे दी गई हैं जिससे बेरोजगार परेशान हैं।

भाजपा सरकार में महिलाओं के खिलाफ बढ़े अपराध-सतीश मिश्रा

भाजपा सरकार में लगातार महिलाओं पर अपराध (crime against women) बढ़ रहे हैं, महिलाओं को घर से बाहर निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, आज महिलाएं सुरक्षित नहीं है, दिनदहाड़े हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं।

वहीं ब्राह्मण सम्मेलन को संबोधित करते हुए रुधौली विधानसभा से बसपा प्रत्याशी अशोक मिश्रा वा कप्तानगंज विधानसभा से जहीर उर्फ जिम्मी को बसपा का उम्मीदवार बनाया गया है, कहा 2022 में बसपा सरकार बनाने जा रही है जिससे सभी का विकास होगा।

बस्ती के महादेवा विधानसभा में ब्राह्मण दलित भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा मैं सम्मेलन में ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए भाजपा और सपा को ब्राह्मण विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की जब सरकार थी तो तो 34 ब्राह्मणों को मंत्री बनाया गया, 400 ब्राह्मणों को सरकारी वकील बनाकर ब्राह्मण समाज का सम्मान किया गया जबकि भाजपा सरकार में ब्राह्मणों के ऊपर तमाम अत्याचार हो रहे हैं उनकी सुनियोजित तरीके से हत्या करवाई जा रही है।

ब्राह्मणों का हित और सम्मान बसपा में ही सुरक्षित है प्रदेश में 14 से 16 परसेंट आबादी ब्राह्मणों की है जबकि 24 से 26 परसेंट दलित आबादी है दोनों मिलकर 40% हो जाते हैं अन्य जातियां पहले बसपा में है जिनकी वजह से पूर्व में बसपा की सरकार बनी थी और आने वाले समय में भी बसपा की सरकार बनने जा रही है।

भाजपा और सपा एक ही सिक्के के दो पहलू- सतीश मिश्रा

भाजपा सरकार अपने विज्ञापन पर ही हर महीने में करोड़ों रुपए खर्च कर रहीं हैं। भाजपा और सपा ने नौकरियों को खत्म किया। भाजपा नौकरियों को खत्म तो कर ही रही है जो बची हुई है उन्हें ठेके पर दे रही है। सोची समझी रणनीति के तहत दलितों और पिछड़ों को नौकरियों से वंचित किया जा रहा है। संविधान में बाबा साहब ने जो व्यवस्था बनाई थी, भाजपा सरकार सुनियोजित तरीके से रिजर्वेशन को खत्म कर रही है। ठेके में जब नौकरी दी जाती हैं तो कोई रिजर्वेशन नहीं होता है।

जब प्रदेश में बसपा की सरकार थी तो प्रदेश का पूरा पूरा विकास हुआ 29500 गांव का समग्र विकास किया गया। 29000 प्राइमरी विद्यालय, 5500 जूनियर हाई स्कूल विकलांगों के लिए यूनिवर्सिटी सहित तमाम विकास के कार्य कराए गए। प्रदेश में उस समय 6500 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता था उसे बढ़ाकर 13000 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर प्रदेश को अंधेरे से उजाले की तरफ ले जाने का काम किया गया।

बसपा सरकार में लगभग 23 लाख लोगों को सरकारी नौकरियां दी गईं, जिसमें सफाईकर्मी, पुलिस, अध्यापक तथा अन्य विभागों में नौकरियां दी गईं जबकि पूर्ववर्ती सरकारों में नौकरियां देने के बजाय नौकरियां छीनने का काम किया जा रहा है।

प्रदेश में जब भी समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो जाती है सपा की सरकार आते ही गुंडागर्दी, बलात्कार, लूटमार, दंगों की बाढ़ आ जाती है। 2012 से 2017 के दौरान समाजवादी सरकार में 134 दंगे हुए। दंगे होते नहीं कराए जाते हैं। एक तरफ दंगे होते हैं तो दूसरी तरफ सैफई महोत्सव मनाया जाता है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story