×

Priyanka Gandhi in Basti: प्रियंका गांधी ने किया बस्ती में रोड शो, जनता से अपील करते हुए कहा- उत्तर प्रदेश में बनाएं कांग्रेस की सरकार

Priyanka Gandhi In Basti: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनपद बस्ती में कंपनी बाग चौराहे से लेकर रोडवेज चौराहे तक रोड शो किया और जनता से अपील करते हुए कहा कि "उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएं"।

Amril Lal
Report Amril LalPublished By Shashi kant gautam
Published on: 1 March 2022 2:04 PM GMT
Priyanka Gandhi in Basti: प्रियंका गांधी ने किया बस्ती में रोड शो, जनता से अपील करते हुए कहा- उत्तर प्रदेश में बनाएं कांग्रेस की सरकार
X

Basti News: उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव (UP Election 2022) अब अपने चरम पर है। छठे चरण का चुनाव प्रचार जारी है। इस बीच आज बस्ती जनपद में देर शाम लगभग 4:30 बजे प्रियंका गांधी वाड्रा का हेलीकॉप्टर एपीएन महाविद्यालय के मैदान में उतरा। प्रियंका गांधी वाड्रा वहां से बाई रोड कंपनी बाग चौराहे पर पहुंची और कंपनी बाग चौराहे से लेकर पक्के शहर होते हुए रोड वेज चौराहे पर पहुंचकर रोड शो को समाप्त किया।

प्रियंका गांधी ने जनता से की अपील, कहा- उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएं

बस्ती जनपद में रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को देखने के लिए भारी जनसैलाब उमड़ा। हर कोई प्रियंका गांधी को देखना चाहता था। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रियंका गांधी ने रोड शो के दौरान जनता से अपील करते हुए कहा कि "बस्ती जनपद की पांचों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को आप लोग जिताएं, जिससे प्रदेश का, क्षेत्र का और आपके जनपद का विकास हो सके।

फोटो: प्रियंका गांधी ने किया बस्ती में रोड शो

छठे चरण का चुनाव (6th phase election) प्रचार थमा

रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने बस्ती जनपद के लोगों से हाथ हिलाकर अभिनंदन भी किया इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएं। उन्होंने हाथ जोड़कर जनता से नमस्कार किया। रोड शो का कार्यक्रम समाप्त कर प्रियंका गांधी बाई रोड एपीएन महाविद्यालय के मैदान में पहुंची उसके बाद हेलीकॉप्टर से गोरखपुर के लिए रवाना हो गईं। इसीके साथ आज बस्ती जनपद में छठे चरण का चुनाव का प्रचार प्रसार देर शाम थम गया। बता दें कि 3 मार्च को यहां मतदान होगा।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story