×

Up Election 2022 : बस्ती में एसपी का जनसंपर्क, जिला अध्यक्ष किन्नर ने कहा- प्रदेश में इस बार सपा की सरकार आएगी

Up Election 2022 : आज समाजवादी पार्टी की जिला अध्यक्ष बस्ती यादव सुमन किन्नर ने बस्ती के दर्जनों गांव में जाकर जनसंपर्क किया है।

Amril Lal
Report Amril LalPublished By Ragini Sinha
Published on: 14 Jan 2022 7:04 AM GMT
Up Election 2022
X

Up Election 2022 : बस्ती में एसपी का जनसंपर्क 

UP Election 2022 : चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद सभी राजनीतिक दल ने जनसंपर्क तेज कर दिये है। आज बस्ती के किन्नर महासभा की जिला अध्यक्ष बस्ती यादव सुमन किन्नर ने जिले के बहादुरपुर ब्लॉक के दर्जनभर गांव में जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने सपा की योजनाओं के बारे में जनता को बताया। सपा की जिला अध्यक्ष सुमन किन्नर ने कहा कि बीजेपी की सरकार में जनता का विकास नहीं हुआ, जनता परेशान है चाहे किसान हो, व्यापारी हो या बेरोजगार हो सभी वर्गों के लोग परेशान हैं। जनपद में बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर चल रही है।

बस्ती की सड़कों का 5 साल में बुरा हाल

प्रदेश में इस बार सपा की लहर चल रही है। पार्टी 350 सीट जीतकर पूर्ण बहुमत में सरकार बनाने जा रही है। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनते ही जिले का विकास होगा। साथ ही बस्ती जनपद की जो चीनी मिल बंद है, उसको चालू कराया जाएगा। किसानों का गन्ना मूल्य का समय से भुगतान किया जाएगा। बस्ती जनपद की सड़कों का 5 साल में बुरा हाल है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बीजेपी सरकार के 5 साल बीत जाने के बावजूद भी सड़क नहीं बना सकी। हमारी पार्टी की सरकार बनते ही, सड़कों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया जिन जिन गांव में बिजली नहीं लगी है, उन्होंने गांवों को चिन्हित कर बिजली की व्यवस्था कराई जाएगी। महिलाओं, वृद्धों को पेंशन, युवाओं को पढ़ने के लिए लैपटॉप दिया जाएगा, गरीब जनता को समाजवादी पेंशन योजना के तहत लाभ दिया जाएगा।

गांव गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं

किन्नर समाज के जिला अध्यक्ष ने कहा जिले में महिलाओं पर हो रहे अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, महिलाएं बीजेपी सरकार से खुश नहीं है। पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, जिससे जनता नाराज है। हम गांव गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। इस जनसंपर्क में जनता का हमारी पार्टी को अपार सहयोग मिल रहा है और इस बार प्रदेश में सपा की सरकार बनने जा रही है।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story