×

UP Politics: सपा की किसान नौजवान पटेल यात्रा बस्ती पहुंची, प्रदेश अध्यक्ष का BJP पर वार,कहा- किसानों नवजवानों को धोखा दिया

UP Politics: सपा की किसान नौजवान पटेल यात्रा आज बस्ती पहुंची। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बस्ती जिले में यात्रा की शुरुआत की।

Divyanshu Rao
Published By Divyanshu Rao
Published on: 8 Sep 2021 2:19 PM GMT
UP Politics
X
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और सपा के पार्टी कार्यकर्ताओं की तस्वीर (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

UP Politics: सपा की किसान नौजवान पटेल यात्रा आज बस्ती पहुंची। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बस्ती जिले में यात्रा की शुरुआत की। जिले की सभी विधानसभा में इस यात्रा का सपाइयों ने बड़ी संख्या में स्वागत किया। नरेश उत्तम पटेल ने किसानों के मुद्दे पर बीजेपी पर जम कर हमला बोला उन्होंने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर यह यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य खेत खलिहान बचाओ युवाओं को रोजगार दो है।

यह इस यात्रा का 12 वां जिला है। जिस तरह से किसानों, नौजवानों की भीड़ बढ़ रही है। जनता बीजेपी से नाराज है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि बीजेपी ने किसानों, नवजवानों को धोखा दिया कहा कि 2 करोड़ रोजगार दे देंगे। अभी तक पूरे देश में 1 करोड़ लोगों को रोजगार नहीं मिला।

15 हजार करोड़ गन्ने का भुगतान बकाया है। कहा एमएसपी देंगे, 92 प्रतिशत किसानों को एमएसपी नहीं मिल रही। हम किसानों की मांग का समर्थन करते हैं। सामाजिक न्याय की लड़ाई में हम जातीय जनगणना के पक्ष में हैं। इस देश में जातीय जनगणना होनी चाहिए। लेकिन भाजपा नहीं कर रही है।

सपा की किसान नौजवान पटेल यात्रा की तस्वीर (फोटो:न्यूज़ट्रैक)

सपा नेता नरेश उत्तम ने कहा सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने देंगे पेंशन

उन्होंने कहा कि अगर सपा की सरकार 2022 में बनती है। तो गरीब महिलाओं को 2000 रुपये हर महीने पेंशन दी जाएगी। किसानों की गारंटी फसल लाभ के अनुसार वाजिब मूल्य दिया जाएगा, बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में बनने के बाद लगभग 4 साल बीत गए लेकिन गन्ना किसानों का एक बार भी गन्ना किसानों का मूल्य नहीं बढ़ा।

जिससे किसान परेशान हैं। साथ ही मोदी सरकार रेलवे, मेट्रो, हवाई अड्डा हुआ सारे व्यवसाय पूंजी पतियों के हाथ बेच दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि आने वाले 2022 में सपा की सरकार बनने जा रही है और हम 351 सीट जीतकर ला रहे हैं। जब तक हम लोग भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ कर फेंक नहीं देते हैं। तब तक मेरी यात्रा चलती रहेगी हम जनता के बीच में जाएंगे और जनता की समस्याएं उठाएंगे।


नरेश उत्तम ने कहा गन्न मूल्यों का भुगतान नहीं हुआ

नरेश उत्तम ने आगे कहा कि योगी सरकार बनने के बाद यह मुख्यमंत्री ने आदेश दिया था कि 15 दिन के अंदर गन्ना मूल्यों का भुगतान किया जाएगा। लेकिन गन्ना किसानों का 15,100 करोड़ रुपए बकाया है। लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया गया। आज किसान केंद्र और प्रदेश नीतियों के खिलाफ पर गाजीपुर बॉर्डर पर लगभग साल भर से धरने पर बैठे हैं सरकार सुन नहीं रही है। मोदी सरकार किसानों को बहला कर किसानों को तो कटोरा थमा रही है। वहीं पूजी पतियों को मालामाल कर रही है।

जिला प्रशासन कोरोना नियमों को पालन कराने में रहा नाकाम

जहां लगातार कोरोना महामारी जैसी भयंकर बीमारी फैल रही है। फिर से वहीं बस्ती जिले में कोरोना वायरस के नियमों को पालन कराने में जिला प्रशासन फेल रहा। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को माला पहनाने के लिए जमकर लोग एक दूसरे के ऊपर चढ़ गए।

नरेश उत्तम के आगमन पर घटों बाधित रहा ट्रैफिक

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के आगमन पर घंटों राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ गोरखपुर 28 घंटों बाधित था। जाम लगा हुआ था जिससे आने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा जगह-जगह जाम लगा था। इस लिए हमने किसान नौजवान पटेल यात्रा निकाली है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story