×

Bhadohi News: लंच पैकेट फेंक कर देने पर बवाल, भाजपा ने किया जनता का अपमान, सपा शिक्षक नेता का आरोप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में लंच पैकेट फेंककर देने पर विवाद शुरू

Umesh Singh
Published on: 24 Oct 2021 4:53 PM GMT
Shailesh Pandey
X

शिक्षक शैलेष पाडेय (फोटो-न्यूजट्रैक)

Bhadohi News: ज्ञानपुर के जीआईसी मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शिलान्यास कार्यक्रम और संबोधन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी शिक्षक सभा (samajwadi shikshak sabha) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शिक्षक शैलेश पाण्डेय (Teacher Shailesh Pandey) ने कहा कि आधे अधूरे कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। (lunch packet phen kar dene par bawal) मुख्यमंत्री अपने 5 वर्ष के कार्यकाल के अंतिम चरण में जिस तरह से शिलान्यास का झांसा देने आए थे, उसमें ज्ञानपुर भदोही की जनता अब फंसने वाली नहीं है।

समाजवादी शिक्षक सभा (samajwadi shikshak sabha) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शिक्षक शैलेश पाण्डेय (Teacher Shailesh Pandey) ने कहा कि गदा न कि केवल एक शस्त्र है बल्कि हिन्दू आस्था का प्रतिनिधित्व करते हुए शक्ति एवं पराक्रम का संकेत भी है। गदा का उपहार प्रदेश सरकार के मुखिया द्वारा तिरस्कृत किया जाना सनातन धर्मावलंबियों को आहत करने वाला है।

साथ ही सबसे दुखद बात यह है कि मुख्यमंत्री के जाने के बाद देवतुल्य जनता को लंच के पैकेट फेंक कर दिये गए। भोजन देने का तरीका यह था किं हजारों कि जनता के बीच लंच पैकेट लहरा - लहरा कर फेंके जा रहे थे और उड़ते हुए वह लंच पैकेट के लिए छीना-झपटी के दौरान जिसके हाथ लगता वही लंच पैकेट पाता। भोजन वितरण की यह विधा भाजपा के प्रबन्धन कौशल पर प्रश्न खड़ा करती है।

शिक्षक शैलेश पांडेय (Teacher Shailesh Pandey) ने अपने शब्दों पर जोर देते हुए कहा कि जिले की उपस्थित जनता को भोजन का पैकेट सुचारू रूप से न बंटवा पाने वाले लोग स्वयं की पीठ थपथपाते हुए सुनायी व दिखायी देते हैं तो ये हास्यास्पद होता है। भोजन वितरण के समय का वायरल वीडियो न केवल अव्यवस्था को बल्किं भविष्य के अंधेरे का भी पूर्वानुमान करा देता है।

उन्होंने यह भी कहा कि पालतू जानवर को भी परोसने का यह तरीका नहीं देखा जाता जैसा कि हमारी भदोही की जनता के साथ आतिथ्य का यह तरीका अपनाया गया। महंगाई बेरोजगारी, भ्रष्टाचार सरकारी जमीनों पर कब्जा आदि पर द्रुत गति से कार्य करने की शेखी मारने वाली भाजपा सरकार में सब कुछ चिन्ता जनक और प्रदेश को कमजोर करने वाला है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story