×

Bhadohi News: निर्माणधीन भवन की शटरिंग ढहने से हुआ बड़ा हादसा, कई मजदूर मलवे में दबे, एक की मौत, बचाव कार्य जारी

Bhadohi News: भदोही जिले में भदोही कोतवाली क्षेत्र के अंर्तगत दुर्गागंज मार्ग फत्तूपुर में आज रविवार को निर्माणाधीन भवन की शटरिंग ढ़हने से उसमें काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए हैं।

Umesh Singh
Report Umesh SinghPublished By Divyanshu Rao
Published on: 5 Sep 2021 4:22 PM GMT
Bhadohi News
X

निर्माणाधीन भवन की शटरिंग गिरने की तस्वीर (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में भदोही कोतवाली क्षेत्र के अंर्तगत दुर्गागंज मार्ग फत्तूपुर में आज रविवार को निर्माणाधीन भवन की शटरिंग ढ़हने से उसमें काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए हैं। इस हादसे से जहां कंपनी में अफरातफरी मच गई है। वहीं चीख-पुकार सुनकर माहौल गमगीन हो उठा है। घटना स्थल पर राहत व बचाव कार्य जोरों से जारी है।

घटनास्थल पर मलबे में फंसे पांच मजदूरों को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जिसमें एक मजदूर की मौत से कोहराम मच गया है। जानकारी के मुताबिक फत्तूपर स्थित एक कालीन कम्पनी में कई महीने पहले से की गई शटरिंग पर आज कम्पनी द्वारा ढलाई का काम शुरू किया गया था। शटरिंग पुरानी होने के नाते ढलाई का लोड अधिक होने से पूरी ढलाई और छड़ सहित मलबा नीचे आ गया।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस

जिसमें कई मजदूर नीचे दब गये। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची भदोही कोतवाली की पुलिस आस पास के लोगों की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया है। अभी तक अनुमान नहीं लग सका है कि कितने मजदूर मलबे में दबे हैं।

निर्माणाधीन भवन

हादसे के समय सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे

जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त सैकड़ों से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे। स्लैब की शटरिंग लगाने में लापरवाही के चलते पूरा स्लैब भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे के बाद भदोही कोतवाली पुलिस के पहुंचने के पहले मौके पर मौजूद लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाया और भीतर दबे लोगों को निकालने का काम किया गया। पांच लोग भीतर दबे थे। जिसमें से निकाले गए और अस्पताल ले जाते समय एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं अन्य चार मजदूर गंभीर रूप से घायल है।

जेसीबी से हटाया गया मलबा

इस दौरान मलबे में दबे मजदूरों को जेसीबी की मदद से निकालने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और मलबे में दबे पांच मजदूर को निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर एक मजदूर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही चार अन्य मजदूर इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है।

जेसीबी के द्वारा मलवे का हटाया जा रहा है

वहीं सुरक्षा को लेकर लापरवाही एक कालीन कम्पनी के भवन निर्माण में मजदूरों की सुरक्षा का कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा था। यह हादसा कैसे हुआ अब यह जांच का विषय है लेकिन इस हादसे में एक मजदूर की जान चली गई है।

अनुज्ञा विभाग की निगरानी नहीं

शहर में बडी़ संख्या में निर्माण कार्य चल रहे हैं और नगर निगम के अनुज्ञा विभाग की शह पर अधिकतर जगह नियमों को ताक पर रखकर काम हो रहे हैं। अनुज्ञा विभाग की निगरानी नहीं होने के चलते निर्माणाधीन जगहों पर हादसों का खतरा बना रहता है।

चल रहा मलबा हटाने का काम

मौके पर पहुंचे लेखपाल प्रीति शुक्ला ने बताया कि स्लैब के नीचे पांच मजदूरों के दबे होने की जानकारी थी। यहां और कितने मजदूर दबे हैं यह जानने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तब तक चलाया जाएगा जब तक पूरा मलबा नहीं हट जाता।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story