×

Bhadohi News: बैंक लूट के लिए फिल्मी अंदाज घुसे हथियारबंद बदमाश, लेकिन नहीं हो पाये कामयाब

Bhadohi News: थाना औराई अंतर्गत महाराजगंज बाजार स्थित एक निजी फाइनेंस बैंक में आज लूट की नीयत से घुसे 2 हथियारबंद बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों बदमाश जनपद मिर्जापुर के निवासी बताते जा रहे हैं।

Umesh Singh
Report Umesh SinghPublished By Deepak Kumar
Published on: 28 Oct 2021 10:28 AM GMT
Bhadohi News: बैंक लूट के लिए फिल्मी अंदाज घुसे हथियारबंद बदमाश, लेकिन नहीं हो पाये कामयाब
X

पकड़े गए बदमाश पुलिस के साथ। 

Bhadohi News: थाना औराई अंतर्गत महाराजगंज बाजार स्थित एक निजी फाइनेंस बैंक में आज सुबह साढ़े 10 बजे लूट की नीयत से हथियारबंद बदमाश घुस गए। इस वारदात से कस्बे के लोगों में हडकंप मच गया। बैंक में घुसते ही दोनों बदमाश हथियार के बल पर कैशियर से फिल्मी अंदाज में असलहा लहराते हुए बोले कि जान की रिस्क लेकर आया हूं, कैश हमारे हवाले कर दो, वरना गोली मार दूंगा। इतना सुनते ही कैशियर हड़बड़ा गया। कैशियर ने बदमाशों को 40 हजार रुपये बदमाशों को दे दिए। वहीं, बैंक से बाहर खड़े लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए बैंक का दरवाजा बंद कर दिया और साथ ही बैंक कर्मियों ने भी इसकी सूचना औराई पुलिस को दे दी।

मामला संज्ञान में आते ही औराई थाना प्रभारी सदानंद सिंह मय पुलिस बल मौके पर पहुंच गए और बैंक के अंदर से दोनों बदमाशों को घेराबंदी बनाकर गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक औराई सदानंद सिंह ने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक भी वारदात स्थल पर पहुंचे और वारदात का जायजा लिया। हालांकि पुलिस अभी लूट के बाबत कुछ नहीं बता रही है।


हथियार के साथ 2 बदमाश गिरफ्तार

इस मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हथियार के साथ 2 बदमाशों को पकड़ा है। ये दोनों बदमाश जनपद मिर्जापुर के निवासी बताते जा रहे हैं। फिलहाल गिरफ्तार किए गए बदमाशों के मामले की जांच की जा रही है। उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि बदमाश एकदम फिल्मी अंदाज में बैंक के अंदर घुसे थे। लूट की वारदात से पहले ही पकड़े गए। लोगों का यह भी कहना है कि दोनों बदमाश नौसिखिये थे। उनके हावभाव उतने शातिर नहीं लग रहे थे। बैंक आए लोग पुलिस की तत्परता के लिए उसे धन्यवाद दे रहे थे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story