Bhadohi में CM Yogi ने दी 74 परियोजनाओं की सौगात, बोले अब सबका साथ सबका विकास

Bhadohi Me CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार के माध्यम से लोगों के विकास के लिए विकास की परियोजनाएं आ रही हैं।

Umesh Singh
Report Umesh SinghPublished By Ragini Sinha
Published on: 24 Oct 2021 11:18 AM GMT
Bhadohi today live news
X

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदोही में 74 परियोजनाओं की दी सौगात (social media) 

Bhadohi Me CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (mukhyamantri yogi adityanath bhadohi daura) ने आज रविवार को यहां कहा कि भाजपा शासन काल के पहले योजनाएं अपराधियों के भेंट चढ जाती थी। और अब ऐसा नही हो रहा है। सभी योजना पात्र व्यक्ति तक पहुंच रही है। भदोही के कालीन के बारे में कहा कि भदोही का कालीन पूरे दुनिया में धूम मचा रहा है। और कालीन को एक जनपद एक उत्पाद से जोडने से इसमें रोजगार और व्यापार की काफी संभावनाएं बनी है। योगी आदित्यनाथ ने आज रविवार को कालीन नगरी में 74 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।


विकास की परियोजनाएं आ रही

मुख्यमंत्री योगी (mukhyamantri yogi adityanath ka bayan) ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार के माध्यम से लोगों के विकास के लिए विकास की परियोजनाएं आ रही हैं। पहले परियोजनाएं आती थीं लेकिन उनका पता न चलता था और अपराधियों तक ही सीमित थीं। राजनीति का अपराधीकरण हो गया था। लेकिन अब पूरे प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसी गई है। अब कोई भी अपराधियों से पीड़ित नही होगा।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले भी प्रदेश का विकास हो सकता था लेकिन पिछली सरकारों ने केवल अपने नेताओं और परिवार का विकास किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के लोग अपने परिवार को ही प्रदेश समझते थे जबकि वर्तमान सरकार देश और प्रदेश को अपना समझती है। इसी वजह से सबका साथ और सबका विकास भी वर्तमान सरकार का मंत्र है। भाजपा सभी लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।

लाभार्थियों की संख्या 10 लाख से अधिक है

सीएम योगी (CM Yogi Today News) ने केन्द्र और राज्य सरकार के तरफ से संचालित योजनाओं के बारे में बताते हुए जनपद में विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों की संख्या भी बताई। उन्होंने कहा कि भदोही की जनसंख्या (bhadohi ki jansankhya kitni hai) 15.78 लाख है जबकि विभिन्न तरह की योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या 10 लाख से अधिक है। मुख्यमंत्री ने सरकार के तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओ को लाभार्थियों तक पहुंचाने पर जन प्रतिनिधियों और प्रशासन के लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जो विकास कार्य पिछले सत्तर वर्ष में नही हुआ वह केन्द्र सरकार के सात साल और प्रदेश सरकार के साढे चार साल में किया गया।


योगी आदित्यनाथ ने संत रविदास के बारे में भी चर्चा की और उनके बारे में उपस्थित जनसमूह को बताया। कहा कि पहले की सरकार में पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ नहीं मिलता था बल्कि अपनी मांग रखने पर पुलिस के डंडा जरूर मिलता था। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार है किसी भी तरह का कोई दंगा नही हुआ और यदि जो भी प्रदेश की शांति को भंग करने की कोशिश करेगा उसके साथ पीढियों तक वसूली की जायेगी। सार्वजनिक सम्पत्ति का नुकसान करने वाले से ही वसूली होगी। कहा कि अब हर त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से होता है। कहीं एक भी बात नही होती है।

भदोही में जल्द मेडिकल कालेज बनने की बात कही (up me kitne medical college hai)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (mukhyamantri yogi adityanath) ने मिर्जापुर (Mirzapur) और सोनभद्र (Sonbhadra) की तरह भदोही (Bhadohi) में जल्द मेडिकल कालेज (up me kitne medical college hai) बनने की बात कही। कहा कि हम यहां लोगों को योजनाओं से जोडने आये हैं। सफाई कर्मियों की नियुक्ति के बारे में कहा कि यदि कोई अन्य दिक्कत न हो तो अन्य जिलों की तरह भदोही में भी तीन माह में नियुक्ति की जाये। योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के दौरान टेस्ट,उपचार, वैक्सीन इत्यादि की चर्चा की और प्रदेश में साढे बारह करोड टीकारकरण होने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा की सरकार न होती तो राममंदिर न बन पाता और न ही कश्मीर से धारा 370 को ही हटाया जाता और कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बिना भेदभाव के सभी पात्रों को योजनाओं का लाभ मिला है।

योगी आदित्यनाथ (yogi adityanath today news) से जनपद के लोग गंगा पर पक्का पुल, औराई चीनी मिल, हवाई पट्टी, गाजिया ब्रिज, काशी नरेश महाविद्यालय समेत कई मुद्दों पर लोगों की आशाएं थी लेकिन योगी आदित्यनाथ ने इस सब मे से किसी का नाम भी नहीं लिया। जबकि जिले के सांसद रमेश बिन्द ने अपने संबोधन में काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय का नाम लिया।

भाजपा के नेता (BJP Ke Neta) और समर्थकों की भारी भीड देखी गई। प्रशासन की तरफ से व्यवस्था चाक चौबंद रही। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न होने के बाद जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि मुख्यमंत्री के जाने के बाद जनता को बांटने के लिए जो लंच पैकेट आये थे वह भीड़ के तरफ लुटाते हुए देखा गया। और भीड़ भी लंच पैकेट लूटने में व्यस्त रही। यह घटना भी काफी चर्चा में है।मुख्यमंत्री का जिले के सांसद, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया स्वागत। ब्राह्मणों ने शंख ध्वनि के माध्यम से किया स्वागत। मंच पर जिले के सांसद, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष और गोरखनाथ पाण्डेय को मिली जगह। सांसद और दोनो विधायकों ने योगी आदित्यनाथ का जताया आभार। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा की केन्द्र और प्रदेश की सरकार का बखान किया। और कहा कि राजनीति भ्रष्टाचार, लूट, खसोट का नही बल्कि त्याग और बलिदान का मिशन है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story