×

Chandauli News: कैबिनेट मंत्री ने ओमप्रकाश राजभर को बताया सड़क छाप फ्राड नेता, मीडिया से की ये अपील

उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव असर दिखने लगा है कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को सड़क छाप, स्तर विहीन एवं फ्रॉड नेता बताया है।

Ashvini Mishra
Published on: 25 July 2021 7:54 AM GMT
Cabinet Minister Anil Rajbhar has described Suheldev Bharatiya Samaj Partys national president Omprakash Rajbhar as a fraud leader.
X

चन्दौली: कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर

Chandauli News: उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव की आहट पर जहां पार्टियां वोटरों को लुभाने के निकल गई हैं, वहीं नेता भी एक दूसरे पर जमके तीखे जुबानी प्रहार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर अपने गृह जनपद चंदौली दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने लोगों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत के में सभी विपक्षी पार्टियों पर जहां जमकर निशाना साधा और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को सड़क छाप, स्तर विहीन एवं फ्रॉड नेता तक कह दिया।

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने विधानसभा चुनाव को लेकर बताया कि हमारी सरकार को साढ़े 4 वर्षों में मात्र 3 वर्ष काम करने का मौका मिला। डेढ़ वर्ष कोरोना काल में समाप्त हो गया। उसके बावजूद भी सरकार ने हमारे योगी जी के नेतृत्व में ऐसे बड़े-बड़े एतिहासिक कार्य किए हैं। जनता उनके विकास कार्य से संतुष्ट हैं। आने वाले विधानसभा में भाजपा 350 प्लस लाकर पुनः सरकार बनाएगी।

मायावती अपना अस्तित्व बचाने में जुटी हुई हैं: अनिल राजभर

मंत्री अनिल राजभर ने सपा के चुनावी यात्रा को भी महज एक दिखावा बताया तो बसपा के ब्राह्मण सम्मेलन पर चुटकी लेते हुए कहा कि मायावती अपना अस्तित्व बचाने में जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि इसके पहले ब्राह्मणों का ख्याल नहीं आया। ब्राह्मण समाज इनको बखूबी जानता है। पिछले चुनाव में 19 सीटें आई थी इस बार वह भी साफ हो जाएंगी। वहीं, कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि "कांग्रेस उत्तर प्रदेश से पूरी तरह से समाप्त हो गई है और उसका नाम लेने वाला कोई नहीं है। अब इतिहास में जानी जाएगी।

जो फ्राड के साथ जाएगा उसकी भी नैया डूब जाएगी: अनिल राजभर

भागीदारी मोर्चे को लेकर ओमप्रकाश राजभर पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया ऐसे सड़क छाप स्तर विहीन नेताओं को तवज्जो ना दे तो अच्छा है। समाज में अछे लोगों की बात नहीं होनी चाहिए । भागीदार मोर्चा की दुहाई देने वालों में बाबू सिंह कुशवाहा के बारे में जान ले अपना दल के कृष्णा पटेल के बारे में समझन ले और पता कर ले कोई उस मोर्चे में है।

जो फ्राड के साथ जाएगा उसकी भी नैया डूब जाएगी। इसलिए ऐसे स्तर विहीन फ्राड नेताओं की चर्चा भी करना अपना समय जाया करने के बराबर है। अनिल राजभर अपने घर सकलडीहा में लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुन रहे थे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story