TRENDING TAGS :
Chandauli News : चंदौली की दो घटनाओं में पुलिस ने किया ऐसा, आप भी हो जाएंगे शर्मसार
Chandauli News : पुलिस के कार्यशैली को लेकर लगातार उंगली उठ रही है। पुलिस की कारगुजारियों का वीडियो वायरल हो रहा है।
चंदौली जनपद में पुलिस की दो घटनाओं को देखकर हो जाएंगे शर्मसार
Chandauli News : चंदौली जनपद (Chandauli District) में पुलिस के कार्यशैली को लेकर लगातार उंगली उठ रही है। जहां पुलिस की कारगुजारियों का वीडियो वायरल (video viral) हो रहा है वहीं इस पर कार्यवाही के लिए पूर्व आईपीएस की पत्नी नूतन ठाकुर (Nutan Thakur) भी लगातार उंगली उठा रही हैं।
आपको बता दें कि चंदौली जनपद के कदवा थाना क्षेत्र के बकौड़ी गांव में पुलिस के सामने दबंग व्यक्ति द्वारा दलित के छप्पर में आग लगा कर जला देना यह घटना अपने आप में पुलिस प्रशासन के लिए शर्मसार करने वाली घटना है। दलितों के सामने दबंग छप्पर में आग लगाता रहा और पुलिस तमाशबीन बनकर खड़ी रही।
इस संबंध में पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा उकसाकर छप्पर में आग लगाया गया और मेरे भाई को थाने पर बैठाया गया था। हम लोगों को पुलिस द्वारा जाति सूचक शब्दों से गाली देकर प्रताड़ित किया गया जबकि दबंग को आग लगाने के लिए उकसाया गया। आग की घटना सुनते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और दबंग व्यक्ति को मारने के लिए दौड़ा लिए।
वहीं दूसरी घटना अलीनगर थाना क्षेत्र के अमोघपुर गांव की है। बच्चों के विवाद में महिला पुलिस ने जहां महिला की घर पर पिटाई कर दी वहीं पुलिस वालों द्वारा अभद्र गालियों का प्रयोग किया गया। इस दोनों घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इन घटनाओं को लेकर पुलिस वालों पर कार्यवाही के लिए विभाग पर छींटाकशी की जा रही है। हालांकि दोनों घटनाओं को लेकर अभी उच्चाधिकारियों द्वारा जांच की बात कही जा रही है।
चंदौली जनपद में पुलिस के ऐसे कारनामें देखने को मिल रहे हैं जिससे पुलिस पर कई सवाल उठ रहे हैं। चंदौली में पुलिस की दो घटनाओं का वीडियो वायरल हो रहा है। जिस पर कार्यवाही की मांग की जा रही है। पुलिस दबंगों को उनके कुकर्मों के लिए सजा सुनाने के बजाय उनको उकसा रही है।