×

Chandauli News: किशोरी को डसने के बाद सर्प ने भी त्याग दिया प्राण, जानें पूरी घटना

उत्तर प्रदेश के चन्दौली जिले के इलिया कस्बा में जहरीले सांप ने 15 वर्षीय किशोरी सुनीता को रात को काट लिया जिसके बाद सुनीता की मौत हो गई। लेकिन डसने के बाद सांप खुद मौत की नींद सो गया।

Ashvini Mishra
Published on: 28 Aug 2021 6:46 PM GMT
After biting the teenager, the snake also gave up life
X

चन्दौली: किशोरी को डसने के बाद सर्प ने भी त्याग दिया प्राण

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चन्दौली जिले के इलिया कस्बा में जहरीले सांप ने 15 वर्षीय किशोरी सुनीता को रात को काट लिया जिसके बाद सुनीता की मौत हो गई। लेकिन डसने के बाद सांप खुद मौत की नींद सो गया। जब सुबह हुई तो अचेत अवस्था में बड़ी किशोरी तथा उसके कपड़े में मृत हालत में सर्प को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। तत्काल जानकारी होने के बाद परिजन उपचार कराने के बजाय झाड़ फूक के लिए उसे गाजीपुर के अमवा के सती मां धाम ले गए लेकिन वहाँ पहुँचकर लाख प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। अंत में पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने मृत किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया।

कपड़े में घुसा हुआ सर्प मृत हालत में पड़ा मिला

आपको बता दें कि इलिया कस्बा के अमरनाथ सोनकर की पुत्री सुनीता बीती रात भोजन करने के उपरांत अपनी बड़ी बहन सोनी के साथ घर में सोई हुई थी। इसी बीच रात्रि में जहरीला सर्प उसके कपड़े में घुसकर डंस लिया। सुबह जागने के बाद बहन सोनी ने देखा तो सुनीता बेसुध पड़ी हुई थी और उसके कपड़े में घुसा हुआ सर्प मृत हालत में पड़ा हुआ था। इस घटना की जानकारी सोनी ने घर वालों को दी। जिस पर परिजन मृत सांप और अचेत सुनीता को गाजीपुर के अमवां सती मां मंदिर ले गये।

माना जाता है कि सर्प काटने वालों को अमवा के सती माता के यहां ले जाने पर सर्प के जहर का असर समाप्त हो जाता है और लोग जिंदा हो जाते हैं लेकिन लाख प्रयास के बावजूद अमवा की सती माता के धाम जाने के बाद भी सुनीता को नहीं बचाया जा सका। अंत में थक हार कर परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story