×

Chandauli News: दंपति ने मासूम बच्ची के साथ गंगा में लगाई छलांग, खोजने के बजाय सीमा विवाद में उलझी पुलिस

चन्दौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के सैदपुर पुल से सैदपुर थाना क्षेत्र के भद्रशेन गांव निवासी अजीत कनौजिया ने अपनी पत्नी ऊषा देवी और 6 महीने की बेेटी के साथ गंगा नदी मे छलांग लगा दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Ashvini Mishra
Report Ashvini MishraPublished By Ashiki
Published on: 6 Sep 2021 2:21 PM GMT
Chandauli News
X

पुल पर इकठ्ठा हुई भीड़ 

Chandauli News: यूपी के चंदौली जिले में आज यानी सोमवार को एक बड़ी दुर्घटना हो गयी है। चन्दौली (Chandauli) जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के सैदपुर पुल से सैदपुर थाना क्षेत्र के भद्रशेन गांव निवासी अजीत कनौजिया ने अपनी पत्नी ऊषा देवी और 6 महीने की बेेटी के साथ गंगा नदी मे छलांग लगा दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग भी भागकर पुल पर पहुंच।

वहीं सूचना पर पहुंची सैदपुर पुलिस जांच पड़ताल करने के बाद यह कहकर वापस लौट गयी की यह घटना बलुआ थाना क्षेत्र की है, जबकी बलुआ थाना से एक पुलिस लिखा पढी कर वापस लौट आया किसी ने भी शव खोजने का प्रयास नहीं किया। इस दौरान लोग पुलिस के मानवता को तार-तार करने वाले कारनामे को देख कोसते रहे।


बता दें कि सैदपुर थाना क्षेत्र के भद्रशेन गाव निवासी श्यामलाल कनौजीया के चार पुत्र है, जिसमें से तीसरे नम्बर का पुत्र अजीत कनौजीया है। जिसकी शादी डेहरा गांव मे हुई थी। कोरोना टीका लगवाने के नाम पर पत्नी व बच्ची सहीत सैदपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आया था। जहां सैदपुर पुल पर आकर एकाएक गंगा नदी कूद गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गयी। सूचना पर परिवार वाले पुल पर पहुंच गये और रोने बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची सैदपुर पुलिस जांच पड़ताल कर वापस यह कहकर लौट गयी कि यह मामला बलुआ थाना क्षेत्र का है। उधर बलुआ पुलिस का एक सिपाही मौके पर पहुंचकर लिखा पढी कर वापस चला गया। किसी ने शव की खोजबीन करना मुनासीब नहीं समझा। दोनों पुलिस आला अधिकारकयों के आदेश के इन्तजार में है। जबकी भुक्त भोगी इस घटना को लेकर काफी परेशान है। वहीं इस संबंध में बलुआ थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि यह मामला सैदपुर क्षेत्र का है और सैदपुर पुलिस खोजबीन में जुट गई है।

Ashiki

Ashiki

Next Story