Chandauli News Today: भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने प्रत्याशियों को जिताने का दिया मंत्र, टिकट के दावेदार जमे

Chandauli News Today: भाजपा संगठन को मजबूत करने के दृष्टि से गुरुवार को चंदौली में बैठक आयोजित की गई, जिसमें भाजपा संगठन के कुल लगभग 75 कार्यकर्ताओं शामिल हुए।

Ashvini Mishra
Report Ashvini MishraPublished By Chitra Singh
Published on: 22 Oct 2021 4:23 AM GMT (Updated on: 22 Oct 2021 4:24 AM GMT)
BJP  Meeting
X

BJP की बैठक (फोटो- न्यूज ट्रैक)

Chandauli News Today: भाजपा संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री बी.एल. संतोष (BL Santosh) ने जिला संगठन के कार्यकर्ताओ के साथ जिले के भाजपा कार्यालय पर बैठक (BJP Ki Baithak) कर संगठन को मजबूत करने तथा विधानसभा चुनाव को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की।

बता दें जिला की भाजपा कार्यालय पर पार्टी के संगठन (BJP Sangathan) को मजबूत करने के दृष्टि से गुरुवार को बैठक आयोजित की गई, जिसमें भाजपा संगठन के कुल लगभग 75 कार्यकर्ताओं के बीच बैठक हुई। जिसमें भाजपा संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष तथा काशी प्रांत के प्रभारी सहित अन्य कई पदाधिकारियों के बीच बैठक की शुरुआत हुई। जिसमें भाजपा संगठन के सदस्य के अलावा अन्य लोगों को बाहर ही बैठ कर बीएल संतोष का इंतजार करना पड़ा। क्योंकि बैठक में केवल उन्हीं सदस्यों के लिए अनिवार्य थी जो लोग उसके संगठन के सदस्य एवं पदाधिकारी थे।

बता दें कि काफी इंतजार के बाद भाजपा संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री बी.एल. संतोष चैंदौली भाजपा कार्यालय पॅहुचे तो स्वागत के बाद बैठक की शुरुआत हुई। जिसमें संगठन के मजबूत करने तथा 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। सभी सदस्यों से संगठन को मजबूत करने के लिए किन किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उसे जानने के बाद भाजपा संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने अन्य प्रस्ताव सदस्यों के सामने रखकर संगठन को मजबूत करने तथा सभी को जोड़ने की सलाह दी।

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कार्यकर्ताओं को संगठन के विस्तार के माध्यम से आगामी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए गूढ़ रहस्य बताए और पार्टी के सिद्धांत पर कार्यकर्ताओं को कार्य करने की प्रेरणा दी। बीएल संतोष के आगमन को लेकर टिकट के दावेदार अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए भाजपा कार्यालय के बाहर बैठकी करते देखे गए। इस दौरान चुनाव प्रभारी रीता चौबे, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ,सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story