×

Dinanath Sharma Biography in Hindi: चंदौली जिला पांचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा का जीवन परिचय

चंदौली जनपद के जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा बेहद ही सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

Ashvini Mishra
Published on: 9 Aug 2021 9:12 AM GMT
Dinanath Sharma
X

चंदौली जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा

नाम- दीनानाथ शर्मा

मूल निवासी- आजमगढ़

पिता का नाम- मलाल शर्मा

माता का नाम- शीला देवी

पत्नी का नाम- प्रिया शर्मा

सामान्य परिचय

चंदौली जनपद के जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा बेहद ही सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह मूलतः आजमगढ़ जनपद के निवासी हैं। लेकिन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबलि सिंह के बेहद करीबी हैं। अपने घर से नौकरी की तलाश में निकले वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष की मुलाकात पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह से हुई थी। मुलाकात के बाद उनके भाग्य में चार चांद लग गया और वह बतौर गाड़ी के चालक से शहाबगंज के ब्लाक प्रमुख के बाद वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबलि सिंह के बेहद खास दीनानाथ शर्मा ओबीसी कोटे से आते हैं। उसी का परिणाम है कि रणनीति के तहत पहले शहाबगंज के निर्विरोध ब्लाक प्रमुख तथा अब भाजपा के बैनर तले वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए है।

शिक्षा दीक्षा

जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा जिला पांचायत अध्यक्ष के दावेदारी में प्रमाणिक तौर पर कक्षा 5 का ही प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं है। हालांकि वह स्नातक की शिक्षा ग्रहण की है, लेकिन उनके पास उसका कोई प्रमाण पत्र नहीं है।

व्यवसायिक परिचय

चंदौली के जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा का कोई व्यावसायिक प्रतिष्ठान नहीं है। वह सामान्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबलि सिंह के सहायक के रूप में साथ रहे हैं।

राजनीतिक इतिहास

चंदौली जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा का कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं है और न ही उनका कोई महत्वाकांक्षा रही है। आरक्षण के अवसरवादिता के कारण वह अपने नेता व करीबी छत्रबलि सिंह के निर्देश व सहयोग से शहाबगंज के ब्लाक प्रमुख रहे हैं और उन्हीं के कृपा से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।


पारिवारिक परिचय

जिला पंचायत अध्यक्ष चन्दौली दीनानाथ शर्मा आजमगढ़ जिले के निवासी रामलाल शर्मा के पुत्र हैं। इनकी माता का नाम शीला देवी तथा इनकी पत्नी का नाम प्रिया शर्मा है और इनके दो पुत्र भी हैं। जिनमें एक का नाम अमन (7 वर्ष) और सबसे छोटे पुत्र का नाम रविकांत है जो कि (5 वर्ष) का है। इन्होंने पांचवीं कक्षा तक की शिक्षा प्राप्त की है। वह एक गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। छत्रबली सिंह से वर्ष 2009 में मिलने के बाद इनकी किस्मत बदल गयी। छत्रबली सिंह ने शहाबगंज ब्लाक प्रमुख बनाने के लिए उन्हें तियरा गांव की नागरिकता दिलवाई थी अब दीनानाथ शर्मा चन्दौली के निवासी हैं।

संपत्ति

चंदौली के जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा बेहद ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं और अपने जीवन यापन के लिए चालक की नौकरी करते हुए आज जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पहुंचे हैं। हालांकि पैतृक संपत्ति में बहुत कुछ नहीं है लेकिन चंदौली जनपद के तियरा गांव के निवासी के रूप में एक मकान और एक बीघा खेत उनके पास है।

चर्चित किस्से

दीनानाथ ने नौकरी के लिए घर वालों से पैसे मांगे थे, लेकिन पैसा नहीं मिलने व परिवार के लोगों से कहासुनी होने पर वह सारे कागजात जलाकर घर से भाग निकले थे। उसी दौरान एक शादी समारोह में उनकी मुलाकात छत्रबली सिंह से हुई। उसके बाद हालात बदलने पर घर परिवार के लोगों से मेल मिलाप हो गया।

खास उपलब्धि

दीनानाथ शर्मा चंदौली जनपद के शहाबगंज ब्लॉक से निर्विरोध एक बार ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। यह ब्लॉक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह का गृह ब्लॉक है और वहां के प्रमुख छत्रबली सिंह रह चुके हैं। उसके बाद ओबीसी कोटे की सीट आने पर दीनानाथ शर्मा को ब्लाक प्रमुख बनाया था।

अध्यक्ष बनने की गुणा गणित

जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा के संरक्षक के छत्रबली को राजनीति का महाबली माना जाता है। सरकारें बदलती रहीं लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी इन्हीं के आसपास घूमती रही।


जहां छत्रबली सिंह स्वयं बसपा सरकार में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर रहे, वहीं सपा के शासनकाल में नाटकीय घटनाक्रम के बाद अपनी पत्नी सरिता सिंह को अध्यक्ष बना दिया। वहीं भाजपा के शासनकाल में सीट पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित हुई तो अपने खासम खास, साथ रहने वाले दीनानाथ शर्मा को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर काबीज करते हुए उनके कामकाज को देखने के लिए स्थानीय सांसद के प्रतिनिधि के रूप में साए की तरह हो गए।

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जहां समाजवादी पार्टी के 15 सदस्य जीते थे, वहीं भाजपा के पास केवल 8 सदस्य रहे, लेकिन कुशल नेतृत्व एवं कार्य शैली का परिचय देते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने भाजपा के बैनर तले लड़े दीनानाथ शर्मा को 35 वोटों में से 30 वोट दिलवा कर भारी बहुमत से जीत दिलाई।

भविष्य की रणनीति

जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष का पद समाज सेवा के लिए मिला है और समाज सेवा से संबंधित जो भी कार्य रहेगा उसे तत्परता से किया जाएगा। हमारे भविष्य का निर्धारण हमारे गार्जियन व पिता तुल्य पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह के द्वारा ही किया जाता है, उनके दिशा निर्देश पर ही आगे की दिशा और दशा तय की जाएगी।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story