×

UP Election 2022: बीजेपी मंत्री की चेतावनी, हमारी सरकार में अपराधियों के लिए कभी भी पलट सकती है गाड़ी

पूर्ववर्ती सरकारों में जहाँ उत्तर प्रदेश देश में फिसड्डी रहता था, वहीं 46 बिंदुओं पर प्रथम स्थान पर चल रहा है। यही नहीं पर्यटन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश 16वें नंबर पर रहता था, वहीं पर्यटन विभाग अब प्रथम स्थान पर है।

Ashvini Mishra
Published on: 12 Sep 2021 6:16 PM GMT
BJP Prabudh Sammelan
X

भाजपा प्रबुद्ध जन सम्मेलन में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी (फोटो-न्यूजट्रैक)

UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनावी मूड में आ गई है और अलग-अलग विधानसभा में प्रबुद्ध जन सम्मेलन (Prabudh Jan Sammelan) के माध्यम से अपने किये गए कार्यों का बखान जनता में करके पुनः भगवा मय करने में जुटी है। चन्दौली जनपद के सैयदराजा विधानसभा का प्रबुद्ध जन सम्मेलन धीना थाना क्षेत्र के खजरा गांव के बीएंडबी इंटरनेशनल स्कूल (B and B International School) में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ त्रिपाठी रहे।

कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों की संख्या में जुटे प्रबुद्ध जन को सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह ने अंग वस्त्र के साथ माल्यार्पण कर भगवान राम का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने सरकार के किये गए कार्यों का बखान करते हुए कहा कि योगी सरकार के साढ़े चार साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। वहीं अपराधियों को चेतावनी देते कहा कि 2017 के पहले पूर्ववर्ती सरकारों में अपराधी जेल के अंदर से धमका कर व्यापारियों से गुंडा टैक्स वसूलते थे, एकछत्र गुंडाराज चलता था। हमारी सरकार में अब ऐसे लोगों के लिए कब गाड़ी पलट जाएगी कोई ठीक नहीं है। अपराधी अब जेल जाने में भी डरते है और प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। माफियागीरी करने वाले आजम खान के ऊपर 125 मुकदमे दर्ज हैं। सब पर सर्वोपरि न्याय है। न्याय के शासन में गुंडे माफियाओं की सामत आयी है।


पूर्ववर्ती सरकारों में जहाँ उत्तर प्रदेश देश में फिसड्डी रहता था, वहीं 46 बिंदुओं पर प्रथम स्थान पर चल रहा है। यही नहीं पर्यटन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश 16वें नंबर पर रहता था, वहीं पर्यटन विभाग अब प्रथम स्थान पर है। पर्यटन के क्षेत्र में काशी विश्वनाथ कॉरीडोर से लेकर, अयोध्या, मथुरा, वृंदावन, विंध्याचल सहित सभी विधान सभाओं में सनातन धर्म का परचम लहराने के लिए मंदिरों के पुनरोद्धार के लिए काम लगा हुआ है।

उन्होंने केंद्र सरकार के किये गए कार्यों का वर्णन करते हुए कहा कि 2014 के पहले जहां हजारों नहीं लाखों रुपए के टूजी, थ्रिजी, फोरजी सहित न जाने कितने कितने घोटाले होते थे, आज वह घोटाला कोई साबित नहीं कर सकता। सवा सौ करोड़ में कुछ करोड़ परिवार ऐसा था जो कि मूलभूत सुविधाओं से वंचित था। उनके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रहने के लिए आवास, उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड, शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत गैस, जनधन खाता जैसे अनेक कार्य किए जिसे आज तक इतिहास में कोई सोचा भी नहीं था। वह कार्य मोदी सरकार ने किया है। दूसरे सत्र में देश के लिए नासूर बना जम्मू कश्मीर का धारा 370 को हटाने के साथ जो विपक्षी हमेशा तंज कसते थे कि राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। उस पर भी विराम लगाकर उच्चतम न्यायालय के माध्यम से भव्य मंदिर का निर्माण प्रारंभ कर दिया गया है।


उन्होंने बुद्धजीवियों से जोर देकर कहा कि विपक्ष लाख दलील दे लेकिन सरकार के 2-4 काम जो गिनाएं हैं, उसे बताएंगे तो किसी के पास कोई जवाब नहीं आएगा और भाजपा सरकार फिर पूर्ण बहुमत से बनेगी।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story