×

Ghazipur News: विधायक संगीता बलवंत ने इंडियन विजन कांफ्रेंस में रखा महिलाओं का पक्ष

विधायक संगीता बलवंत ने इंडियन विजन कांन्फ्रेंस में महिलाओं का मजबूती के साथ पक्ष रख कर गाजीपुर जनपद का नाम रोशन किया है।

Rajnish Mishra
Published on: 30 July 2021 2:36 PM GMT (Updated on: 30 July 2021 2:36 PM GMT)
Sangeeta Balwant
X

भाजपा विधायक संगीता बलवंत

Ghazipur News: भाजपा विधायक संगीता बलवंत ने इंडियन विजन कांन्फ्रेंस में महिलाओं का मजबूती के साथ पक्ष रख कर गाजीपुर जनपद का नाम रोशन किया है। भाजपा की सदर विधायक संगीता बलवंत सीपीए इंडियन विजन की छठवीं राउंड कांफ्रेंस में महिलाओं का मजबूती के साथ पक्ष रखते हुए कहा कि मोदी व योगी की सरकार में महिलाओं की राजनिति में भागीदारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इस कांफ्रेंस में दमदारी के साथ महिलाओं का पक्ष रखा।

न्यूजट्रैक से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार में बड़ी संख्या में महिलाएं सांसद व मंत्री चुनी गई हैं। बता दें की इंडियन विजन कांफ्रेंस में उत्तर प्रदेश से विधायक मनीष असीजा व गाजीपुर की विधायक संगीता बलवंत का चयन हुआ था। इस कांफ्रेंस में दोनों विधायकों को राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पर अपना पक्ष रखना था। इसमें भाजपा विधायक ने महिलाओं का पक्ष दमदारी के साथ रखा। उन्होंने कहा कि हमारे देश में मोदी सरकार जब से आई है, तब से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा बढ़ी है।

उन्होंने कहा की देश का अहम मंत्रालय भी महिला के ही पास है। जैसे इस समय वित्त मंत्रालय सीतारमण के पास है। न्यूजट्रैक, अपना भारत से बात करते हुए विधायक संगीता बलवंत ने कहा कि सरकार पिछले कार्यकाल में विदेश मंत्रालय सुषमा स्वराज को सौंपा गया था। इस सरकार में सशक्त पद महिलाओं को सौंपा गया। विधायक ने कहा कि जैसे लोकसभा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। उसी तरह विधानसभा में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। उन्होंने कहा, सबसे अच्छी बात यह है कि इस बार पंचायत चुनाव में पुरुषों के अपेक्षा महिलाएं जीत कर आई हैं। विधायक ने कहा कि भारतीय संविधान भी पुरुष व महिला दोनों को मतदान करने का उम्र भी 18 वर्ष ही रखा है।

ओमप्रकाश का काम सिर्फ आरोप लगाना

एक सवाल का जबाब देते हुए सदर विधायक संगीता बलवंत ने कहा की ओमप्रकाश का काम सिर्फ आरोप लगाना है। वर्तमान सरकार ने मेडिकल में जो 27 प्रतिशत का आरक्षण दिया है वह पिछड़ों के लिए अच्छी बात है। विपक्ष का तो काम ही है आरोप लगाना वो स्वतंत्र हैं। कुछ भी बोल सकते हैं। एक सवाल का जबाब देते हुए सदर विधायक ने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव में भी जनता भाजपा के साथ रहेगी और सूबे में एकबार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story