×

Ghazipur News: मंत्री रमापति शास्त्री के सद्बुद्धि के लिए हवन, बोले- ब्राह्मण, लेंगे अपमान का बदला

Ghazipur News: शिव मंदिर में सरकार के मंत्री रमापति राम शास्त्री के सदबुद्धि के लिए ब्राह्मण समाज ने हवन पूजन कर भगवान से प्रार्थना की।

Rajnish Mishra
Report Rajnish MishraPublished By Monika
Published on: 24 Sep 2021 1:21 PM GMT
havan of the cabinet minister
X

कैबिनेट मंत्री के सद्बुद्धि के लिए किया हवन (फोटो : सोशल मीडिया )

Ghazipur News: एक तरफ भाजपा सरकार (BJP Government) ब्राह्मणों को अपना बताती है, तो दूसरी तरफ इनके मंत्री ब्राह्मणों को अपमानित (insulting brahmins) करते हैं, लेकिन फिर ब्राह्मण हितैषी सरकार इन मंत्रियों के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं करती है। वहीं ब्राह्मण मंत्री (brahmin minister) भी अपनी कुर्सी बचाने के चक्कर में ब्राह्मणों को अपमानित होते देखते रहते हैं व कुछ भी बोलने से परहेज करते हैं। ऐसे ही मंत्रियों के सदबुद्धि के लिये गाजीपुर में ब्राह्मण समाज ने हवन पूजन किया, ताकि इनको सदबुद्धि मिल सके।

बता दें, शुक्रवार को सिटी रेलवे परिसर के शिव मंदिर में सरकार के मंत्री रमापति राम शास्त्री (Ramapati Ram Shastri) के सदबुद्धि के लिए ब्राह्मण समाज ने हवन पूजन कर भगवान से प्रार्थना की। इस मौके पर छात्रसंघ उपाध्यक्ष ने कहा की एक तरफ भाजपा सरकार ब्राह्मण को अपना बताती है। तो वहीं इनके मंत्री ब्राह्मणों को अपमानित करने पर लगे है। दीपक उपाध्याय ने कहा की कैबिनेट मंत्री रमापति राम शास्त्री ने कुछ दिन पहले ही प्रेसवार्ता में ब्राह्मण समाज को गाली देते हुए अपमानित किया था। प्रदेश के सारे ब्राह्मण मंत्री के इस कृत्य से नाराज हैं। वही शशांक उपाध्याय ने कहा की सरकार जहां ब्राह्मण को लुभाने के लिए सम्मेलन कर रही है, तो वहीं इनके चहेते मंत्री प्रेसवार्ता (press conference) कर ब्राह्मण समाज को गाली दे अपमानित (insult brahmin society) कर रहे है। उन्होंने कहा की इस सरकार के मंत्री ब्राह्मण समाज को कुछ नहीं समझते। जिसका मन करता है वही ब्राह्मणों को अपमानित कर देता है।

अपने अपमान का बदला अवश्य लेंगे

शशांक ने कहा की प्रदेश के मुखिया जब तक अपने बड़बोले मंत्री रमापति राम शास्त्री को बर्खास्त नहीं करते तब तक ब्राह्मण समाज अपने आप को अपमानित महसूस करता रहेगा। हवन में मौजूद सभी ने कहा की जब तक प्रदेश के बड़बोले कैबिनेट मंत्री रमापति राम शास्त्री माफी नहीं मागते व प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ इनको बर्खास्त नहीं करते है, तब तक आगामी विधानसभा चुनाव में सारे प्रबुद्ध सम्मेलन को फेल करते हुए भाजपा को मुहतोड़ जबाब देते हुए अपने अपमान का बदला अवश्य लेंगे। क्योंकि इस सरकार के कुछ बड़बोले मंत्री अवसर मिलते ही ब्राह्मण समाज को अपमानित करने पर उतारू हो जाता है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story