×

Ghazipur News : मुख्तार की पत्नी की सम्पत्ति पर चला योगी का बुलडोजर, करोडों की सम्पत्ति हुई कुर्क

Ghazipur News :अफशा अंसारी के नाम से गाजीपुर में खरीदी गई करोड़ों की जमीन को पुलिस ने कुर्क कर लिया है। इससे पहले लखनऊ में भी कुर्की हुई थी।

Rajnish Mishra
Report Rajnish MishraPublished By Shraddha
Published on: 8 Dec 2021 10:03 AM GMT
मुख्तार की पत्नी की सम्पत्ति पर चला शासन का बुलडोजर
X

मुख्तार की पत्नी की सम्पत्ति पर चला शासन का बुलडोजर

Ghazipur News : प्रदेश में भाजपा सरकार माफिया व उनके गुर्गों के लिए आफत बनी हुई है। हर रोज माफियाओं व उनके गुर्गों यहां तक की माफियाओं की पत्नियों की अवैध सम्पत्ति (illegal property) के ऊपर शासन का बुलडोजर चल रहा है। तभी तो एक बार फिर मुख्तार अंसारी (Mafia Mukhtar Ansari) की पत्नी अफशा अंसारी (Afsha Ansari) की करोड़ों की संपत्ति पर बुलडोजर चला है।

बुधवार को जिला प्रशासन ने आईएस191 गैग के लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी के नाम सदर कोतवाली अंतर्गत बल्लभदास मुहल्ला में करोड़ों की भुमि का मुनादी कराते हुए कुर्क की कार्रवाई की गई। इस संबंध में एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी (SP City Gopinath Soni) ने मीडिया को बताया कि शासन के आदेशानुसार पूरे प्रदेश में माफियाओं व उनके गुर्गों के अवैध तरीकें से कब्जा की हुई जमीनों पर कुर्की की कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी की बेनामी संपत्ति को कुर्क किया गया है। उन्होंने बताया कि कुर्क की हुई संपत्ति की कीमत करीब 43 करोड़ 44 लाख 167 रूपये है। एसपी सिटी ने बताया कि ये कार्रवाई गैगेस्टर एक्ट के तहत जिलाधिकारी के आदेश पर की गई है। एसपी सिटी ने कहा कि ये अभियान आगे भी जारी रहेगा। कुर्की के दौरान सदर तहसीलदार अभिषेक राय, सदर कोतवाल विमलेश मौर्या, राजस्व कर्मियों से बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही।

कुछ समय पूर्व बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी (Mafia Mukhtar Ansari) की पत्नी अफशा अंसारी (Afsha Ansari) के नाम से लखनऊ में खरीदी गई करोड़ों की जमीन को आजमगढ़ पुलिस ने कुर्क किया गया था। कुर्क की गई जमीन 194 वर्ग मीटर थी और यह जमीन विधानसभा मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के बगल में स्थित है। इस जमीन को अवैध तरीके से खरीदा गया था। जानकारी के अनुसार, ये जमीन जमीन नजूल की थी।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shraddha

Shraddha

Next Story