×

UP Election 2022: गाजीपुर के जहूराबाद विधानसभा से रामप्रताप सिंह हो सकते हैं भाजपा प्रत्याशी!

UP Election 2022: सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां युवाओं के चहेते रामप्रताप सिंह 'पिन्टू' को भाजपा (BJP) जहुराबाद विधानसभा से प्रत्याशी बना सकती है।

Rajnish Mishra
Published on: 6 Feb 2022 11:14 AM GMT
UP Election 2022: Rampratap Singh may be BJP candidate from Ghazipurs Zahoorabad assembly, news quoting sources
X

गाजीपुर: रामप्रताप सिंह

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर (Ghazipur) के सात विधानसभाओं में सपा (Samajwadi Party) व बसपा (Bahujan Samaj Party) समेत गठबंधन के प्रत्याशियों की घोषणाएं तो हो गई है। लेकिन भाजपा (Bhartiya Janata Party) के तरफ से अभी केवल तीन विधानसभा जिसमें गाजीपुर सदर से संगीता बलवंत, जमानियां विधानसभा से सुनीता सिंह व सैदपुर से सुभाष पासी के नामों की घोषणा हुई है। तो बाकी बचे चार विधानसभा मोहम्मदाबाद, जहूराबाद, जखनियां व जंगीपुर में प्रत्याशियों की घोषणा होनी बाकी है।

इसी बीच सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां युवाओं के चहेते रामप्रताप सिंह 'पिन्टू' को भाजपा (BJP) जहुराबाद विधानसभा से प्रत्याशी बना सकती है। सूत्रों से जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है। उसके अनुसार अगर सबकुछ ठीक रहा तो आज या कल तक भाजपा के तरफ से रामप्रताप सिंह (Ram Pratap Singh) के नाम पर मुहर लग सकती है।

क्षेत्र में रामप्रताप सिंह हमेशा जनता से जुड़े रहते हैं- समर्थक

अगर रामप्रताप सिंह को जहुराबाद से टिकट मिलता है तो भाजपा (BJP) को फायदा हो सकता है। क्योंकि रामप्रताप सिंह को सभी वर्गों के युवा पसंद करते हैं। अगर रामप्रताप सिंह की बात की जाए तो इनको राजनीति कोई बिरासत में नहीं मिली है। क्षेत्र में रामप्रताप सिंह (Ram Pratap Singh) हमेशा जनता से जुड़े रहते हैं। क्षेत्रीय जनता के हर सुख दु:ख में भागीदार भी रहते हैं। वहीं क्षेत्रीय जनता का भी कहना है कि रामप्रताप सिंह एक अच्छे विचार वाले हैं। अगर जहुराबाद से वो मैदान में आते हैं तो हम लोग उनका साथ अवश्य देंगे। बता दें कि रामप्रताप सिंह के पिता स्वर्गीय महेन्द्र नरायण सिंह कबड्डी के नेशनल खिलाड़ी भी रह चुके हैं।

जहुराबाद से सपा-बसपा कर चुकी है प्रत्याशियों की घोषणा

जहुराबाद विधानसभा से सपा गठबंधन से ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) ताल ठोंक रहे हैं। तो बसपा से बुझारत राजभर (Bujharat Rajbhar) मैदान में है। इसके अलावा जहुराबाद के पूर्व विधायक व सपा सरकार में मंत्री शादाब फातिमा (Shadab Fatima) ने भी जहुराबाद से चुनाव लड़ने का संकेत दे दिया है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story