×

Up Election 2022: जहूराबाद विधानसभा सीट से ओमप्रकाश राजभर ने किया नामांकन

UP Election 2022 : गाजीपुर जनपद का जहूराबाद विधानसभा सीट इस समय उत्तर प्रदेश का हॉट सीट बना हुआ है।

Rajnish Mishra
Report Rajnish MishraPublished By Ragini Sinha
Published on: 11 Feb 2022 11:10 AM GMT
Up Election 2022
X

जहूराबाद विधानसभा सीट से ओमप्रकाश राजभर ने किया नामांकन 

UP Election 2022 : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जहुराबाद विधानसभा से गठबंधन के प्रत्याशी ओमप्रकाश राजभर (Suheldev Bharatiya Samaj Party President Om Prakash Rajbhar) ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आज कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन करने पहुंचे, जहां विधायक आवास तिराहा पर ही ओमप्रकाश राजभर (Om prakash Rajbhar political career) दर्जनों समर्थकों को पुलिस ने रोक दिया।नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किये गये थे।

जहूराबाद हाट सीट से गठबंधन के प्रत्याशी हैं ओमप्रकाश राजभर

गाजीपुर जनपद का जहूराबाद विधानसभा सीट इस समय उत्तर प्रदेश का हॉट सीट बना हुआ है। चुनाव में सपा के सहयोगी सुभाषपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जहूराबाद से वर्तमान विधायक ओमप्रकाश राजभर जहूराबाद से प्रत्याशी है, जहां से ये अपने जीत का दावा भी कर रहे हैं।हालांकि, जहूराबाद विधानसभा के जनता का मुड क्या है।ये तो दस मार्च को ही पता चलेगा।

शादाब फातिमा ओमप्रकाश के लिए बन सकती हैं रोड़ा

गाजीपुर जनपद के हॉट सीट जहूराबाद से पुर्व विधायक व सपा सरकार में मंत्री रह चुकी ।शादाब फातिमा सुभाषपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गठबंधन के प्रत्याशी ओमप्रकाश राजभर के लिए हार का कारण बन सकती है।क्यों की शादाब फातिमा विधायक रहते हुए जहूराबाद में काम तो किया लेकिन कुछ खास नहीं।हालांकि जहूराबाद विधानसभा के जनता पर अपनी पकड़ हमेशा बनाये रखी।शादाब फातिमा का पकड़ सपा का वोट बैंक कहे जाने वाले यादवों पर अच्छी है।जो ओमप्रकाश राजभर के हार का कारण बन सकता है।हालांकि भाजपा के तरफ से अभी तक कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा बसपा से मैदान में आ सकती है फातिमा

जहूराबाद के पुर्व विधायक शादाब फातिमा चुनाव लड़ने का संकेत तो दे दिया है।कयास लगाये जा रहे है,की शादाब फातिमा निर्दल ही चुनाव मैदान में आयेंगी।लेकिन राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा जोरों पर है,की शादाब फातिमा को जहूराबाद से बसपा प्रत्याशी बना सकती है।हांलाकि ये सुनी सुनाई हुई बातें हैं।अगर ऐसा हुआ तो ओमप्रकाश राजभर को जहूराबाद की सीट जीतने में नाकों चने चबाने पड़ सकते है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story