×

Gorakhpur News: जिले के सभी ब्लाक प्रमुख ने पद व गोपनियता की शपथ ली, पढ़िए शपथग्रहण समारोह की महत्वपूर्ण बातें

आज जिले में 20 ब्लाक प्रमुख सहित 1700 सदस्यों ने पद व गोपनियता की शपथ ली।

Purnima Srivastava
Report Purnima SrivastavaPublished By Deepak Raj
Published on: 20 July 2021 3:22 PM GMT
many leaders present at oath taking ceremeony , photo taken from social media
X

शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित नेता ( फोटो-सोशल मीडिया) 

Gorakhpur News: गोरखपुर जिले के सभी 20 नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों और बीडीसी सदस्यों ने पद और गोपनियता की शपथ ली। सभी ब्लाकों पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारियों ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही सभी प्रमुख ब्लाक के कामकाज के साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। बता दें कि 20 ब्लाक प्रमुखों में 18 भाजपा के हैं। वहीं दो ब्लाक प्रमुख निर्दलीय जीते हैं।


शपथग्रहण के दौरान शपथ लेती महिला सदस्य ( फोटो- सोशल मीडिया)


चरगांवा ब्लॉक के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने राजकीय कृषि विद्यालय सभागार में पद व गोपनीयता की शपथ लिया। मुख्य अतिथि पिपराइच के विधायक महेन्द्र पाल सिंह रहें। सर्वप्रथम नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख वंदना सिंह ने मुख्य अतिथि को बुके देकर स्वागत किया। एसडीएम सदर कुलदीप मीणा ने ब्लॉक प्रमुख वंदना सिंह को शपथ दिलाया। वही ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।

मुख्य अतिथि महेन्द्र पाल सिंह ने संबोधित किया


शपथ लेती महिला सदस्य (फोटो-सोशल मीडिया)


मुख्य अतिथि महेन्द्र पाल सिंह संबोधित करते हुए कहा कि शपथ लेने के बाद हमारे दायित्व बढ़ने के साथ जनता मे जवाबदेही बन जाती हैं। उन्होंने कहा कि आप जनता के प्रति जवाबदेही बनते हुए जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य कर आम जनमानस की सेवा व क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार हैं। कार्यक्रम को उपजिलाधिकारी सदर कुलदीप मीरा ने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी ने संवैधानिक पद का शपथ लिया है। आपको अपने दायित्व कर्तव्यों के निर्वहन के लिए सदैव संकल्पित रहना चाहिए।


गोला के चंद चौराहे पर लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाते तहसीलदार केशव प्रसाद। विकास खण्ड जंगल कौड़िया ब्लाक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ली शपथ। तीसरी बार चुने गए ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ब्लाक प्रमुख को मंगलवार कौड़िया ब्लाक मुख्यालय पर अधिशासी ग्रामीण अभियंता (आरईडी) आनन्द कुमार श्रीवास्त ने ब्लाक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने गोपनीयता की शपथ दिलाई। विकास खंड खोराबार के सभागार में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख शिव प्रसाद जायसवाल को जिला प्रोवेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह ने पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया।


शपथग्रहण के दौरान पुरुष सदस्य ( फोटो-सोशल मीडिया)


तत्पश्चात ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र के 74 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया। ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र के विकास के लिए भरोसा दिया तथा लोगों से सहयोग की अपील किया। मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने ब्लॉक प्रमुख को बधाई देते हुए कहाँ कि विश्वास करता हूँ कि प्रमुख पूरे मनोयोग से विकास के लिए काम करेंगे। इन्हें लोगों का सहयोग मिलेगा। खोराबार में एक अच्छा माहौल बना हैं।

इन ब्लाक प्रमुखों ने लिया शपथ

चरगांवा - श्रीमती वंदना सिंह

कैम्पियरगंज - अश्वनी जायसवाल

भरोहिया - डॉ सुनीता सिंह

जंगल कौड़िया - बृजेश यादव

भटहट - श्रीमती रेखा सिंह

पिपराइच - जनार्दन जायसवाल

सरदारनगर - श्रीमती शशिकला यादव

ब्रह्मपुर - श्रीमती सुमन यादव

कौड़ीराम - श्रीमती नीता सिंह

बांसगांव - लालमति देवी

गगहा - शिवाजी चंद

गोला - श्रीमती कुसुमावती

पिपरौली - दिलीप यादव

पाली - शशि प्रताप सिंह

खजनी - श्रीमती अंशु सिंह

सहजनवा - कवलदीप चौहान

खोराबार - शिव प्रसाद जायसवाल

उरूवा-प्रभावती देवी(निर्दल)

बड़हलगंज-राम आशीष राय (निर्दल)

बेलघाट-पूजा सिंह(भाजपा)

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story