×

Gorakhpur News: कांग्रेस ने महंगाई को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया, कहा- कांग्रेस जनता के लिए संघर्ष करेगी, पढ़िए पूरी खबर

गोरखपुर में काग्रेस के नेता के द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ पेट्रोल औऱ डीजल के बढ़ते दामों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया।

Purnima Srivastava
Report Purnima SrivastavaPublished By Deepak Raj
Published on: 7 July 2021 5:34 PM GMT (Updated on: 7 July 2021 5:36 PM GMT)
गोरखपुर  में काग्रेस के नेता महंगाई का विरोध करती हुई
X

गोरखपुर में काग्रेस के नेता महंगाई का विरोध करती हुई

Gorakhpur News: डीजल और पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस नेतांओं ने ताली-थाली बजाकर विरोध किया। कांग्रेसियों ने मोदी-योगी के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद चेतना तिराहे पर सभा का आयोजन हुआ। जिसमें कांग्रेस के नेताओं ने संबोधित करते कहा कि सरकार आम लोगों के खिलााफ है। महंगाई से आम लोगों की कमर तोड़ दी है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के आह्वान पर महिला कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन हुआ।


46वीं बार बढ़े डीजल-पेट्रोल के दाम

कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थ के बढ़ते दामों तथा बढ़ती महंगाई के विरोध में ताली और थाली बजाते हुए टाउन हॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से चेतना तिराहा स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा तक पैदल मार्च किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 6 महीने में 46 वीं बार पेट्रोलियम की कीमतों में वृद्धि की है। खाद्य सामग्री एवं घरेलू गैस के दामों में बेलगाम वृद्धि करती जा रही है।

कांग्रेसी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करते रहेंगी

जिससे देश और प्रदेश के आम जनमानस त्रस्त है। मौजूदा सरकार को देश की आम जनता का कोई सरोकार नहीं है। सरकार गरीबों, नौजवानों एवं किसानों के प्रति अपनी संवेदनहीनता का परिचय दे रही है। सरकार सिर्फ और सिर्फ बड़े उद्योगपतियों के जेब की कठपुतली रह गई है। कांग्रेसियो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसका एक-एक कार्यकर्ता आज देश की आम जनता के साथ खड़ा है। सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ दो-दो हाथ करने को तैयार है। बढ़ती महंगाई से राहत नहीं दे देती तब तक कांग्रेसी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करते रहेंगे।


गोरखपुर  में काग्रेस के नेता महंगाई का विरोध करती हुई



कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सोनिया शुक्ला, महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष सबीहा अली शब्जपोश, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमलता चतुर्वेदी, मेनिका पाण्डेय, कुसुम पाण्डेय, उषा श्रीवास्तव, चेतना पाण्डेय,अंकिता तिवारी, बिंदु कुमारी, अभिजीत पाठक, आदिअंश गांधी, आलोक मल्ल आदि उपस्थित रहे।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story