×

गुरुवार को गोरखपुर आएंगे यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

Gorakhpur News: ब्रह्मलीन महंतश्री के नाम को समर्पित इस पार्क में प्रतिमा अनावरण से पूर्व दीवारों पर उकेरी गई म्यूरल पेंटिंग उनके जीवन यात्रा का दर्शन कराने वाली हैं।

Purnima Srivastava
Report Purnima SrivastavaPublished By Shweta
Published on: 22 Sep 2021 12:02 PM GMT (Updated on: 22 Sep 2021 12:29 PM GMT)
गुरुवार को गोरखपुर आएंगे यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
X

गुरुवार को गोरखपुर आएंगे यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

Gorakhpur News: नाथपंथ के विश्व विख्यात गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर रहे ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 52वीं पुण्यतिथि (Brahmalin Mahant Digvijaynath death anniversary) के उपलक्ष्य में 23 सितम्बर को रामगढ़ताल के समीप बने स्मृति पार्क में स्थापित महंत दिग्विजयनाथ की साढ़े बारह फीट ऊंची प्रतिमा (statue) का केंद्रीय शिक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) अनावरण करेंगे। अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की मौजूदगी रहेगी।

ब्रह्मलीन महंतश्री के नाम को समर्पित इस पार्क में प्रतिमा अनावरण से पूर्व दीवारों पर उकेरी गई म्यूरल पेंटिंग उनके जीवन यात्रा का दर्शन कराने वाली हैं। अनावरण कार्यक्रम को लेकर गोरखपुर (Gorakhpur) विकास प्राधिकरण पार्क को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। यहां प्रतिमा के सामने ही एक भव्य स्थायी मंच भी बनाया गया है।

ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की पेंटिंग

प्रतिमा के पीछे की दीवार पर लगाई जा रही म्यूरल पेंटिंग के जरिए महंत दिग्विजयनाथ के जीवन की प्रमुख घटनाओं को उकेरा गया है। इसमें महंत दिग्विजयनाथ के द्वारा राम मंदिर के लिए किया गया उनका संघर्ष भी दिखेगा। जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह (GDA Vice President Prem Ranjan Singh) का कहना है कि महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा के अनावरण की तैयारियां तकरीबन पूरी हो चुकी हैं। यहां जनसभा का आयोजन भी होना है। बड़े पांडाल में 15 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।


म्यूरल पेंटिंग लगाने का काम पूरा

म्यूरल पेंटिंग (mural painting) लगाने का काम पूरा हो चुका है। पार्क की खूबसूरती के लिए ऑर्नामेंटल लाइटें भी लगाई गई हैं। गाड़ियों को पार्क करने के लिए बड़ी पार्किंग और ओपन जिम की भी व्यवस्था की गई है। प्रतिमा के अनावरण के बाद भी लाइटिंग और पार्क को और हरा भरा करने के लिए छायादार और तरह-तरह के फूलों के पौधे लगाए जाएंगे।


इसी के साथ अब पार्क पूरी तरह से आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। महंत दिग्विजयनाथ पार्क में पार्किंग भी बनकर तैयार हो गया है। पार्क को तीन हिस्सों में बांटा गया है। नौकायन की ओर पार्किंग बनाई गई है। ठीक उससे सटे त्रिकोण आकार का पाथ वे बनाया जा रहा है। इसके बीच में ओपेन जिम होगा और बच्चों के खेलने की भी व्यवस्था की जाएगी। तीसरे हिस्से में मुख्य पार्क होगा, जहां कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे।

Shweta

Shweta

Next Story