×

Gorakhpur News : मोदी और योगी के गढ़ में गरजेंगी प्रियंका, 12 को गोरखपुर में होगी जनसभा

Gorakhpur News : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दो अक्टूबर को वाराणसी में तो 12 अक्टूबर को गोरखपुर में जनसभा करेंगी।

Purnima Srivastava
Published on: 22 Sep 2021 3:50 PM GMT
प्रियंका गांधी
X

प्रियंका गांधी (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Gorakhpur News : विधानसभा चुनाव में मजबूत दस्तक के दावे के साथ कांग्रेस पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ से पूर्वांचल के चुनावी अभियान की शुरूआत करने जा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दो अक्तूबर को वाराणसी में तो 12 अक्टूबर को गोरखपुर में जनसभा करेंगी। प्रतिज्ञा यात्रा के समापन के दिन गोरखपुर में होने वाली जनसभा को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। तारामंडल क्षेत्र के चंपादेवी पार्क में जनसभा की अनुमति लेने की औपचारिकता पूरी की जा रही है।

अयोध्या से 7 अक्तूबर को शुरू होने वाली प्रतिज्ञा यात्रा का समापन 12 अक्टूबर को गोरखपुर में होना है। जनसभा के लिए कांग्रेसी चंपादेवी पार्क की अनुमति लेने की कोशिश में जुटे हुए हैं। कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी प्रतिज्ञा यात्रा के बहाने चुनावी अभियान की शुरूआत कर रही हैं।

जनसभा का संबोधन

यात्रा के एक चरण की शुरूआत 7 अक्टूबर को अयोध्या से हो रही है। यात्रा बस्ती, सिद्धार्थनगर, महराजगंज होते हुए 10 अक्टूबर को गोरखपुर पहुंचेगी। प्रियंका गांधी 12 अक्तूबर को दिल्ली से सीधे गोरखपुर पहुंचेंगी। यात्रा के समापन के बाद जनसभा को संबोधित करेगीं। कांग्रेस के पदाधिकारी तारामंडल क्षेत्र के चंपा देवी पार्क में प्रियंका की जनसभा की उम्मीद कर रहे हैं। इसके लिए प्रशासन से अनुमति लेने की औपचारिकता पूरी की जा रही है।

प्रतिज्ञा यात्रा के एक चरण की शुरूआत 17 अक्टूबर को गोरखपुर से ही होगी। गोरखपुर से यात्रा कुशीनगर, देवरिया, बलिया, मऊ से होते हुए आजमगढ़ जाएगी। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह का कहना है कि गोरखपुर मुख्यमंत्री का गृह जिला है।


लेकिन यहां कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। बीच शहर में जलभराव के चलते नाव चलाना पड़ रहा है। बेबसी और दुश्वारियों की तस्वीर कांग्रेस सामने ला रही है। गोरखपुर से ही भाजपा की विदाई का रास्ता प्रशस्त होगा।

अयोध्या और गोरखपुर में जनसभा का है राजनीतिक संदेश

रामनगरी अयोध्या वर्तमान में यूपी चुनाव का मुख्य एजेंडा बनने जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा रामनगरी अयोध्या से शुरू करने जा रही है। प्रतिज्ञा यात्रा योगी के गढ़ से होकर गुजरेगी। अगल-अलग स्थानों पर कांग्रेस के दिग्गजों की जनसभाएं प्रस्तावित हैं। महराजगंज में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत पहुंच सकती हैं। वह पिछले बार की लोकसभा चुनाव में महराजगंज से कांग्रेस की उम्मीदवार थीं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story