×

Gorakhpur News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का CM योगी पर हमला, 'गोरखपुर में विकास पागल हो गया है, कोई भी आकर देख ले'

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने देवरिया रोड स्थित बसुंधरानगर और सिंघड़िया इलाके में जलभराव के बीच रह रहे लोगों की दुश्वारियों को जाना। लोगों से उनकी मुश्किलों को जानने के बाद लल्लू ने कहा कि गोरखपुर में विकास पागल हो गया है।

Purnima Srivastava
Published on: 21 Aug 2021 1:15 PM GMT (Updated on: 21 Aug 2021 2:25 PM GMT)
State Congress Presidents attack on CM Yogi, Development has gone mad in Gorakhpur, anyone can come and see
X

गोरखपुर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जलभराव के बीच लोगों से मिलते हुए

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में लालपुर टीकर गांव में जयभारत महासंपर्क अभियान को लेकर 75 घंटे के प्रवास के अंतिम दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शहरी इलाके में निकल कर लोगों की समस्याओं को देखा। प्रदेश अध्यक्ष ने देवरिया रोड स्थित बसुंधरानगर और सिंघड़िया इलाके में जलभराव के बीच रह रहे लोगों की दुश्वारियों को जाना। लोगों से उनकी मुश्किलों को जानने के बाद लल्लू ने कहा कि गोरखपुर में विकास पागल हो गया है। विकास के नाम पर करोड़ों रुपये का बंदरबांट हो रहा है। गोरखपुर डूब रहा है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में विकास का ढिंढोरा पीट रहे हैं।

करीब एक महीने से जलमग्न वसुंधरा नगर कालोनी, सिंघड़िया में उत्तरप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जाकर वहां के निवासियों से मुलाकात किया। और उनकी दिक्कतों को जाना। लोगों ने बताया कि प्रशासन की तरफ से सिर्फ बयान जारी होता है, राहत के इंतजाम नहीं होते हैं। जलभराव वाले इलाको का दौरा करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश में विकास का सिर्फ ढिंढोरा पीटते है।

नागरिकों ने बयां किया दर्द

1989 से सांसद, विधायक, मेयर भाजपा के ही हैं। योगी स्वंय यहां से 5 बार सांसद रहे। अब मुख्यमंत्री हैं। इससे बड़ा कोई पद प्रदेश में नहीं हो सकता है। लोग महीने भर से पानी के चलते घरों में कैद हैं। यह दुर्दशा सरकार के नकारेपन का प्रतीक है। कांग्रेस गोरखपुर के नागरिकों की समस्या को लेकर कांग्रेस संघर्ष करेगी। यह मामला विधानसभा में पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा।



नागरिकों ने बयां किया दर्द

प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों को कुरेदा को उनका दर्द सामने आ गया। सभी ने कहा कि पिछले एक महीने से गंदे पानी में जिंदगी कैद है। रक्षा बंधन के त्योहार में भाई-बहन एक दूसरे से मिल नहीं पा रहे हैं। तीन घंटे तक रास्ता जाम करने के बाद पुलिस की लाठियां तो मिलीं लेकिन समस्या से निजात नहीं मिला।

प्रियंका का संदेश लोगों तक पहुंचा रहे लल्लू

प्रियंका का संदेश लोगों तक पहुंचा रहे लल्लू

कांग्रेस अध्यक्ष द्वारे-द्वारे पहुंच कर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का संदेश दे रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री पर हमला का मौका नहीं छोड़ते हैं। शनिवार को लल्लू ने कहा कि मुख्यमंत्री हर तीसरे दिन गोरखपुर आते हैं। लेकिन उन्हें पानी में डूब रहे लोगों की सुधि लेने की फिक्र नहीं है। उन्हीं के इलाके में ग्रामीणों को होर्डिंग-पोस्टर पर दिखने वाली योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री के जिले में ही केन्द्र और प्रदेश की योजनाओं का बुरा हाल है। प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह का कहना है कि जिस इलाके में लोग गंदे पानी में रहने को विवश हैं, वहीं सदर सांसद रवि किशन का आवास है। रुपहले पर्दे के इस हीरो का काम नागरिकों की नजर में खलनायक से भी खराब है। हवाई यात्राओं को छोड़कर उन्हें लोगों का दुख-दर्द साझा करना चाहिए।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story