Gorakhpur News: 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का मंत्र लेकर ट्रैफिक पुलिस से भिड़ गई कांग्रेस नेत्री, भेजी गईं हवालात

विवाद के बीच कांग्रेस ने महिला नेत्री को पार्टी की सदस्य नहीं होने की बात कह कर पल्ला झाड़ दिया। एसपी ट्रैफिक की सक्रियता के बाद महिला नेत्री पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

Purnima Srivastava
Published on: 4 Jan 2022 2:17 PM GMT
Gorakhpur News:
X

कांग्रेस की महिला नेत्री से पुलिस की मारपीट 

Gorakhpur News: यूपी में कांग्रेस (Congress) की प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) द्वारा लड़की हूं लड़ सकती हूं का दिया गया मंत्र हकीकत की धरातल पर उतरा तो महिला नेत्री को हवालात की हवा खानी पड़ गई। ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने को लेकर हुए विवाद में पहले कांग्रेसी नेत्री और उसके बेटे पर हाथ छोड़ा तो वहीं बाद में पुलिस वाले ने महिला नेत्री से मारपीट की।

विवाद के बीच कांग्रेस ने महिला नेत्री को पार्टी की सदस्य नहीं होने की बात कह कर पल्ला झाड़ दिया। एसपी ट्रैफिक की सक्रियता के बाद महिला नेत्री पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

मामला गोरखपुर के कचहरी चौराहे का है। ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने पर कांग्रेस नेत्री और ट्रैफिक पुलिस के बीच कहासुनी हो गई। सड़क पर हुई कहासुनी के बाद कांग्रेस नेत्री व उसके नाबालिग बेटे ने ट्रैफिक दरोगा अजय सिंह से मारपीट की। नेत्री ने अपने बेटे के साथ मिलकर दरोगा को पहले पीटा और वर्दी से बैज भी नोच लिया।

कांग्रेस नेत्री और ट्रैफिक पुलिस के बीच झगड़े की तस्वीर

इस दौरान पुलिस वालों ने भी महिला के साथ मारपीट की। दोनों में करीब आधे घंटे तक सड़क पर ही हाथापाई होती रही। नेत्री व उसका बेटा लगातार पुलिसवालों को गाली देते रहे। इसके बाद एक पुलिस वाले ने महिला नेत्री पर लात चला दिया। विवाद के बाद नेत्री व उसके बेटे को कैंट थाने लाया गया। जहां महिला को हवालात में डाल दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर ट्रैफिक दरोगा कचहरी चौराहे पर ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान नेत्री एक युवक के साथ बाइक से जा रही थी। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाया था और सिग्नल तोड़ दिया था दरोगा ने उसे रोक लिया। इसके बाद नेत्री छोड़ने का दबाव बनाने लगी। देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई और उसने दरोगा को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दरोगा ने भी महिला को एक लात मार दिया।

जिलाध्यक्ष ने कहा, पहले कांग्रेसी पट्टा उतारो

महिला खुद को कांग्रेस की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष बता रही हैं। हालांकि कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने महिला को कांग्रेस का कार्यकर्ता होने से इंकार कर दिया। कैंट थाने पहुंचे कांग्रेसियों ने महिला में गले में लटके पट्टे को छीनने की कोशिश की। जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि महिला हमारी पार्टी में नहीं है। वह कांग्रेस का पट्टा पहनकर बदनाम कर रही है। कोई भी हो पुलिसकर्मी को पीटना उचित नहीं है।

महिला एसपी ट्रैफिक ने कहा, पुलिसकर्मी थप्पड़ नहीं खाएगा

एसपी ट्रैफिक प्रभा सिंह ने कहा कि महिला खुद को कांग्रेस की बड़ी नेता बता रही है। उसकी माफी से काम नहीं होगा। ड्यूटी कर रहा हमारा पुलिसकर्मी थप्पड़ नहीं खायेगा। कानून सभी के लिए बराबर है।



Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story