×

Gorakhpur News: बाढ़ पीड़ितों को राहत देने गए सपा नेता खुद डूबने लगे, ग्रामीणों की मदद से बची जान

Gorakhpur News: गोरखपुर जिले में बुधवार को बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री बांटने गए सपा नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख केशवनाथ यादव खुद हादसे का शिकार हो गए।

Purnima Srivastava
Published on: 8 Sep 2021 2:39 PM GMT
Gorakhpur News
X

बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुचाने गए सपा नेता फंसे (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बुधवार को बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री बांटने गए सपा नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख केशवनाथ यादव खुद हादसे का शिकार हो गए। राहत सामग्री बांटने के दौरान नाव से उनका पैर फिसल गया। वे गहरे पानी में गिर गए। वह किसी तरह पानी से बाहर निकले। ग्रामीणों से सहयोग से उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई।

झंगहा इलाके के ब्रह्मपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं वरिष्ठ सपा नेता केशवनाथ यादव बड़हरा गांव में छत पर निवास कर रहे बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने गए थे। वह बड़हरा, राजधानी, लंगड़ा चौराहा, सेमरौना तथा चितहरी में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित किए कर रहे थे। इस बीच वे अपने सहयोगियों के साथ ड़हरा गांव में छत पर निवास कर रहे बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे।

बाढ़ के पानी में फंसे सपा नेता केशवनाथ यादव


नाव का अचानक संतुलन बिगड़ा

नाव से उतरते वक्त अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और जिससे उनका पैर फिसल गया। वह पानी में गिर गए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पानी में गिरते ही उनके सहयोगियों व आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। हालांकि केशवनाथ खुद तैरना जानते थे। ऐसे में सहयोगियों की मदद से वे पानी से बाहर निकले।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख का कहना है कि प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद नहीं की जा रही है। हर तरफ से लोग मदद की गुहार कर रहे हैं। अपने बीच के लोगों को बेबस नहीं छोड़ सकते हैं। प्रशासन के लोगों ने आपदा में भ्रष्टाचार का अवसर तलाश लिया है।

जान बची तो फिर सियासी बोल

पूर्व ब्लॉक प्रमुख केशवनाथ यादव ने कहा कि क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों के लिए वे लगातार सहयोग कर रहे हैं। तमाम लोगों तक राहत पैकेट नही पहुंच पा रहा है, ऐसे में कोशिश की जा रही है कि इस आपदा की घड़ी में अधिक से अधिक लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके। हादसे को लेकर उन्होंने कहा कि जिसे क्षेत्र की हजारों जनता का आशीर्वाद प्राप्त हो, उसे ऊपर वाला खुद बचाता है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story