×

Gorakhpur News : भाजपा नेता ने गोली मारकर की आत्महत्या, पत्नी से चल रहा था विवाद

Gorakhpur News : भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने सोमवार सुबह लाइसेंसी पिस्टल को गले पर सटाकर खुद को गोली मार ली।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 25 Oct 2021 8:36 AM GMT
भाजपा नेता ने गोली मारकर की आत्महत्या
X

भाजपा नेता ने गोली मारकर की आत्महत्या (डिजाइन फोटो - सोशल मीडिया)


Gorakhpur News : सुशांत गोल्फ सिटी (Sushant Golf City) इलाके में स्थित नंदिनी अपार्टमेंट (Nandini Apartment) में भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला (BJP leader Abhishek Shukla) ने सोमवार सुबह लाइसेंसी पिस्टल को गले पर सटाकर खुद को गोली मार ली। उनका शव फ्लैट के अंदर कुर्सी पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट (Suicide note) मिला है। जिसमें पत्नी से विवाद की बात सामने आयी है। अभिषेक मूल रूप से गोरखपुर की सिंघड़िया कालोनी (Gorakhpur Singhdia Colony) के रहने वाले थे।


भजापा नेता ने गले में मारी है गोली


इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी विजयेंद्र सिंह के मुताबिक अभिषेक शुक्ला भाजपा नेता थे। वह यहां नंदिनी आपर्टमेंट में पांचवे तल पर रहते थे। सोमवार सुबह फ्लैट के एक कमरे में उनके दोस्त पवन पांडेय निवासी सिंघड़िया सोए थे। इस बीच एकाएक गोली चलने की आवाज हुई तो वह भागकर ड्राइंग रूम में पहुंचे। वहां कुर्सी पर अभिषेक का खून से लथपथ शव पड़ा देख उनकी चीख निकल पड़ी। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम और अभिषेक के घर वालों को मामले की जानकारी दी। सूचना पर फोरेंसिक टीम और पुलिस पहुंची। शव कुर्सी के सहारे लटका था। गले में गोली लगी थी। कुर्सी के नीचे पिस्टल और मोबाइल पड़ा था। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। इस बीच पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।



भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला (फाइल फोटो - सोशल मीडिया)




पत्नी से चल रहा था विवाद


इंस्पेक्टर ने बताया कि कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें पत्नी कुमुद से विवाद की बात लिखी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि कुमुद यहां ओमेक्स सिटी में रहती हैं। दोनों के बीच विवाद चल रहा था। सुसाइड नोट में अभिषेक ने लिखा की पत्नी से विवाद के कारण वह परेशान थे। इस कारण आत्महत्या कर रहे हैं। सुसाइड नोट, मोबाइल फोन और मौके से मिले साक्ष्यों को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में अभिषेक की पत्नी से भी बात की जाएगी। उन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है। घटना से जुड़े हर पहलू की गहनता से पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021



Shraddha

Shraddha

Next Story