×

Gorakhpur News Today: सियासी अखाड़ा बना गोरखपुर, प्रियंका के बाद अमित शाह और अखिलेश बनाएंगे माहौल

Gorakhpur News Today: गोरखपुर में आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समाजवादी विजय रथ में सवार होकर रोड शो करेंगे। वहीं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शनिवार को गोरखपुर में रहेंगे।

Purnima Srivastava
Report Purnima SrivastavaPublished By Chitra Singh
Published on: 13 Nov 2021 4:05 AM GMT (Updated on: 21 Nov 2021 12:59 AM GMT)
Akhilesh Yadav-Amit Shah
X

अमित शाह-अखिलेश यादव (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

Gorakhpur News Today: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का गृह जनपद गोरखपुर इन दिनों सियासी अखाड़ा बन गया है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस, सपा से लेकर भाजपा तक का जोर गोरखपुर में है। कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की हिट रैली के बाद अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सियासी ताकत का शो करने जा रहे हैं। वहीं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी शनिवार को गोरखपुर में रहेंगे। वह कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता करने के बाद बस्ती में आयोजित होने वाले खेल महोत्सव में शिरकत करेंगे।

मिनट टू मिनट (Minute to Minute)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार की सुबह 9:45 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं। यहां पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का पार्टी नेताओं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत होगा। पूर्वाहन 10:00 बजे वे यहां से समाजवादी विजय रथ (Samajwadi Vijay Yatra) में सवार होकर रोड शो करते हुए जीरो पॉइंट कोनी मोड़ पर पहुंचेंगे। यहां पर 10:30 बजे वह सभा को भी संबोधित करेंगे और उनका स्वागत भी होगा। सभा के बाद वह कुशीनगर के लिए प्रस्थान करेंगे। कुशीनगर में वे सभी विधानसभा क्षेत्रों में 13 और 14 नवंबर को जाएंगे और वहां सपा के समर्थन में लोगों से मिलेंगे और सभाएं भी करेंगे।

अखिलेश यादव (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

14 नवंबर शाम को कुशीनगर एयरपोर्ट से हवाई मार्ग द्वारा लखनऊ वापस लौट जाएंगे। अखिलेश यादव के आगमन को लेकर टिकट के दावेदार ताकत का प्रदर्शन करने में जुटे हैं। गोरखपुर शहर सीट के सपा के टिकट पर प्रबल दावेदार विश्वजीत त्रिपाठी 'सोनू' अखिलेश की यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कमर कसे हुए हैं। जनसंपर्क के दौरान विश्वजीत ने कहा कि मुख्यमंत्री के घर से ही बदलाव की कहानी लिखी जाएगी।

गोरखपुर में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बस्ती में खेल महाकुंभ का शुभारंभ करने के बाद शनिवार को गोरखपुर आ रहे हैं। गोरखपुर एयरपोर्ट से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एयर इंडिया के विशेष विमाग से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

शनिवार को बस्ती के केडीसी ग्राउंड में खेल महाकुंभ का शुभारंभ करने और संबोधित करने के बाद एपीएन के मैदान से बीएसएफ के हेलिकाप्टर से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर एयरपोर्ट पर शाम 5 बजे आएंगे। एयपोर्ट पर गृहमंत्री अमित शाह एवं सीएम योगी 10 मिनट तक रहेंगे। यहां वह कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर चर्चा भी करेंगे। उसके बाद 5.15 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एयर इंडिया के विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री अमित शाह को विदा करने के उपरांत गोरखनाथ मंदिर आएंगे। संभावना जताई जा रही है कि वे मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। फिलहाल खबर लिखे जाने तक प्रोटोकॉल जारी नहीं था।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story