×

Gorakhpur News: गोरखपुर में बोले अखिलेश यादव, फेकू के बाद अब बेचू सरकार, फिर सत्ता में आई तो सबकुछ बेच देगी भाजपा

Gorakhpur News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

Purnima Srivastava
Report Purnima SrivastavaPublished By Monika
Published on: 13 Nov 2021 10:58 AM GMT
akhilesh yadav
X

अखिलेश यादव (फोटो : सोशल मीडिया )

Gorakhpur News: विजय रथ यात्रा (akhilesh yadav vijay rath yatra) लेकर गोरखपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी (samajwady party ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत में उत्साह देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर करारा हमला किया। अखिलेश यादव ने कहा कि पहले ये (भाजपा) फेकू थे, अब बेचू हो गए है। दोबारा सत्ता में आए तो ये सबकुछ बेच देंगे।

सपा अध्यक्ष शनिवार को गोरखपुर एयरपोर्ट (Gorakhpur Airport) पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां से विजय रथयात्रा (vijay rath yatra) लेकर कुशीनगर को रवाना हुए। माड़ापार में उन्होंने रथ से ही संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनता का उत्साह बता रहा है कि प्रदेश में अबकी बार बदलाव होगा। भाजपा के अहंकार का बुखार भी इस बार उतर जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले यह फेकू सरकार तो थी ही अब बेचू सरकार बन गई है। एयरपोर्ट बेच दिया। रेल बेच दिया। फिर आई तो सब कुछ बेच देगी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वायदा किया लेकिन आय दोगुनी नहीं हुई। पेट्रोल-डीजल की कीमतें (petrol-diesel prices) इतनी बढ़ा दी कि किसान और कर्जदार हो गया। इसके पहले सपा कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट के बाहर जोरदार स्वागत किया। टिकट के दावेदार पूरे गर्मजोशी से स्वागत करते हुए दिखे। गोरखपुर शहर सीट के सपा के टिकट पर प्रबल दावेदार विश्वजीत त्रिपाठी 'सोनू' ने कहा कि जितनी भीड़ मुख्यमंत्री के जनसभाओं में नहीं होती है, उससे दस गुना अधिक भीड़ सिर्फ स्वागत में थी। यह बदलाव का संकेत है। मुख्यमंत्री के घर से ही बदलाव की कहानी लिखी जाएगी।

अखिलेश यादव (फोटो : सोशल मीडिया )

कुशीनगर में विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार की करीब 11 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से अखिलेश यादव समाजवादी विजय रथ (samajwadi party vijay rath yatra) में सवार होकर रोड शो (road show) करते हुए जीरो पॉइंट कोनी मोड़ पर पहुंचें। यहां पर उन्होंने सभा को संबोधित किया। इसके बाद वह कुशीनगर के लिए प्रस्थान कर गए। कुशीनगर में वे सभी विधानसभा क्षेत्रों में 13 और 14 नवंबर को जाएंगे और वहां सपा के समर्थन में लोगों से मिलेंगे और सभाएं भी करेंगे। 14 नवंबर शाम को कुशीनगर एयरपोर्ट से हवाई मार्ग द्वारा लखनऊ वापस लौट जाएंगे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story