×

Manish Gupta Hatyakand: छठवां हत्यारोपित रेल म्यूजियम के पास पकड़ा गया, एक लाख का था इनाम

मनीष गुप्ता हत्याकांड से जुड़ा एक और आरोपी दरोगा की हुई गिरफ्तारी

Purnima Srivastava
Published on: 16 Oct 2021 12:23 PM GMT
Inspector Vijay arrested
X

आरोपी दरोगा विजय की फाइल तस्वीर (फोटो-न्यूजट्रैक)

Manish Gupta Hatyakand: कानपुर के रियल इस्टेट कारोबारी मनीष गुप्ता हत्याकांड (Manish Gupta Hatyakand Update) में एक लाख के इनामी आखिरी आरोपी दरोगा विजय (Manish Gupta Hatyakand aaropi Inspector Vijay arrested) को भी गोरखपुर पुलिस ने खुद के लिखे स्क्रिप्ट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में आरोपी एक लाख के इनामी दरोगा ने हाईकोर्ट में पुलिस की एफआईआर को ही चुनौती दी थी। शनिवार को कैंट पुलिस ने दरोगा को रेल म्यूजियम के पास से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस मामले में 5 अन्य आरोपित पुलिस वाले पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

जौनपुर का रहने वाला दरोगा विजय यादव अभी फरार चल रहा था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की 16 टीमें दबिश दे रही थीं। उधर फरार दरोगा ने पुलिस को ही पार्टी बनाते हुए हाईकोर्ट में अरेस्ट स्टे के लिए पुलिस की एफआईआर को चुनौती दी थी। पुलिस का दावा था कि कोर्ट में सुनवाई से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि मनीष गुप्ता हत्याकांड (Manish Gupta Hatyakand) में रामगढ़ताल थाने पर तैनात इंस्पेक्टर जेएन सिंह, दरोगा अक्षय मिश्रा, दरोगा राहुल दुबे, मुख्य आरक्षी कमलेश यादव, आरक्षी प्रशांत कुमार और दरोगा विजय यादव को हत्यारोपी बनाया गया है। अब तक पुलिस बेहद नाटकीय ढंग से इनमें से पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।


गोरखपुर पुलिस के हत्थे क्यों चढ़ रहे आरोपी?

मृतक मनीष गुप्ता ((Manish Gupta) की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता ने कहा था कि उन्हें गोरखपुर पुलिस पर भरोसा नहीं है। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले की जांच कानपुर एसआईटी को सौंपी थी। एसआईटी ने अब तक इस मामले का करीब राजफाश तो कर दिया। लेकिन इनमें से एक भी आरोपित को एसआईटी गिरफ्तार नहीं कर सकी। सभी 6 आरोपितों को गोरखपुर पुलिस ने ही गिरफ्तार किया है। ऐसे में सवाल है कि कहीं इन सभी की गिरफ्तारी की स्क्रिप्ट कोई बड़ा खिलाड़ी तो नहीं लिख रहा है।

अब बर्खास्तगी की तैयारी

27 सितंबर की देर रात गोरखपुर के होटल में पुलिस वालों पर मनीष को पीट-पीटकर मारने का आरोप लगा। 28 सितंबर को पोस्टमॉर्टम के बाद तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा, 6 को सस्पेंड किया गया। अब पुलिस सभी छह आरोपियों को बर्खास्त करने की तैयारी में है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story