×

Manish Gupta Hatyakand : मनीष गुप्ता की पत्नी को इंसाफ जल्दी ही, हत्यारोपी सभी पुलिसकर्मियों की बर्खस्तगी शुरू

Manish Gupta Hatyakand : व्यापारी मनीष गुप्ता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज, दोस्तों के बयान से यह साबित हो गया है कि आरोपी पुलिसकर्मियों की पिटाई के कारण ही व्यापारी मनीष की मौत हुई है।

Sandeep Mishra
Report Sandeep MishraPublished By Vidushi Mishra
Published on: 12 Oct 2021 9:06 AM GMT
Manish Gupta Hatyakand
X

मनीष गुप्ता हत्याकांड (फोटो- कांसेप्ट)

Manish Gupta Hatyakand : गोरखपुर में व्यापारी मनीष गुप्ता हत्याकांड(Manish Gupta Hatyakand) के आरोपी पुलिसकर्मियों के बर्खास्तगी की तैयारी अब शासन कर रहा है।इस चर्चित कांड में शामिल सभी आरोपी पुलिस कर्मियों की विभागीय जांच लगभग पूरी की जा चुकी है।

जिसमे ये सभी पुलिसकर्मी दोषी पाए गए हैं। व्यापारी मनीष गुप्ता (Manish Gupta Hatyakand) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट(Manish Gupta Hatyakand Post Mortem Report), सीसीटीवी फुटेज, दोस्तों के बयान से यह साबित हो गया है कि आरोपी पुलिसकर्मियों की पिटाई के कारण ही व्यापारी मनीष की मौत हुई है।

150 पुलिस कर्मियों की फौज लगी है आरोपी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी करने के लिये

व्यापारी मनीष हत्याकांड(Manish Gupta Hatyakand) के आरोपी इंस्पेक्टर जेएन सिंह व दरोगा अक्षय मिश्रा (Manish Gupta Hatyakand Aropi Inspector JN Singh Inspector Akshay Mishra) को एसआईटी कानपुर ने गिरफ्तार कर लिया है।

अब नामजद दरोगा राहुल दुबे (Manish Gupta Hatyakand Aropi Daroga Rahul Dubey), विजय यादव(Manish Gupta Hatyakand Aropi Daroga Vijay Yadav), हेड कांस्टेबल कमलेश यादव (Manish Gupta Hatyakand Aropi Head Constable Kamlesh Yadav) व कांस्टेबल प्रशांत कुमार (Manish Gupta Hatyakand Aropi Constable Prashant Kumar) को लेकर यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या वह चारों कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं ? इन्ही कयासों के चलते पुलिस ने कोर्ट के आसपास अपनी मुस्तैदी बढ़ा दी है।


कोर्ट में सरेंडर करने से पहले ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहती है। इसके लिए 150 पुलिसकर्मियों की एक टीम भी आरोपियों की तलाश में लगातार मुस्तैदी के साथ जगह जगह दबिश दे रही है।

कानपुर एसआईटी (Manish Gupta Hatyakand Kanpur SIT) को अपने सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि बाकी आरोपी भी कोर्ट में आत्मसमर्पण का प्रयास करने वाले हैं। वहीं पुलिस आरोपियों के कोर्ट में पहुंचने से पहले ही सतर्क हो गई है। इसके लिए पुलिस ने कोर्ट के बाहर सुरक्षा व्यव्स्था को बढ़ा दिया है।

गिरफ्तारी के लिये कमिश्नर असीम अरुण ने फैलाया है जाल

कानपुर पुलिस की छह टीमों के साथ पुलिस मुख्यालय से दस टीमें लगाई गई हैं। कुल 150 पुलिसकर्मी 4 हत्यारोपी पुलिसकर्मियों (Manish Gupta Hatyakand Hatyaropi Policekarmi) की तलाश शुरू कर दी है। सभी एक दर्जन से भी ज्यादा जिलों में दबिश दे चुके हैं। अभी भी सैकड़ों ठिकाने हैं जिन पर दबिश जारी है।

होटलकर्मी से हत्यारोपियों का आमना-सामना

घटना वाली रात पुलिसकर्मियों के साथ मनीष गुप्ता (Manish Gupta Hatyakand) के कमरे में गए होटलकर्मी आदर्श को भी रामगढ़ताल थाने में कानपुर एसआईटी ने बुलाया था। एसआईटी ने जांच के दौरान होटलकर्मी आदर्श व आरोपी पुलिसकर्मियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। जिसमें दोनों के बयानों की जांच की गई।

एसआईटी प्रभारी आनंद प्रकाश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन मामले में अभी कुछ कहना सही नहीं है। सभी के बयान लेने के बाद ही पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।


Manish Gupta Hatyakand , Kanpur SIT, Manish Gupta Hatyakand Hatyaropi Policekarmi, gorakhpur, kanpur, Manish Gupta Hatyakand Aropi Inspector JN Singh Inspector Akshay Mishra, Inspector Akshay Mishra, Inspector JN Singh, manish gupta hatyakand latest news, top trending news, latest news in news, kanpur vale manish gupta ki murder kahani, Manish Gupta Hatyakand Aropi Daroga Rahul Dubey, Manish Gupta Hatyakand Aropi Daroga Vijay Yadav, Manish Gupta Hatyakand Aropi Head Constable Kamlesh Yadav, Manish Gupta Hatyakand Aropi Constable Prashant Kumar

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story