×

UP Election 2022: चुनाव के बीच इस हत्याकांड से गरमायी सियासत, CM योगी से बोले चंद्रशेखर आजाद- 'हर मौत का देना होगा हिसाब'

यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान गोरखपुर के पिपराइच (pipraich) क्षेत्र के चकिया गांव का एक हत्याकांड अचानक सुर्खियों में आया। जिस पर अब सूबे की सियासत तेज हो गई है। दरअसल, 55 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर उसे जमीन में दफन कर दिया गया था।

aman
Written By aman
Published on: 18 Feb 2022 7:15 AM GMT (Updated on: 18 Feb 2022 7:16 AM GMT)
chandrashekhar azad gorakhpur assembly constituency against cm yogi
X

chandrashekhar azad gorakhpur assembly constituency against cm yogi

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के दौरान गोरखपुर के पिपराइच (pipraich) क्षेत्र के चकिया गांव का एक हत्याकांड अचानक सुर्खियों में आया। जिस पर अब सूबे की सियासत तेज हो गई है। दरअसल, 55 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर उसे जमीन में दफन कर दिया गया था। आवारा कुत्तों द्वारा मिट्टी खोदकर शव नोचने के बाद ये मामला प्रकाश में आया। अब विधानसभा चुनाव के बीच इस हत्याकांड को सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भीम आर्मी (Bhim Army) के संस्थापक तथा आजाद समाज पार्टी (Azad Samaj Party) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) ने प्रमुखता से उठाया है।

चंद्रशेखर आजाद ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था (Law and order) पर सवाल खड़े करते हुए योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, कि 'बाबा जी कानून के राज का दावा करते हैं, जबकि उनके गृह जनपद गोरखपुर में बेखौफ अपराधी आए दिन इंसान की हत्या कर दफना देते हैं।'

क्या लिखा चंद्रशेखर आजाद ने?

आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू (KOO) पर लिखा, 'बाबा जी बेखौफ होकर झूठे कानून के राज का दावा करते हैं। जबकि उनके गृह जनपद गोरखपुर में बेखौफ अपराधी आए दिन जिंदा इंसान की हत्या कर दफना देते हैं। अभी दो बच्चों को दफनाने का मामला शांत भी नहीं हुआ था, आज फिर नारद मुनि साहनी को मारकर दफना दिया गया। हर मौत का हिसाब देना होगा बाबा जी।'

जानें क्या है मामला?

बाटे दें, कि गोरखपुर के पिपराइच (pipraich) इलाके के चकिया गांव (Chakia Village) बाहरी हिस्से में नहर के पास कल यानी गुरुवार को एक 55 वर्षीय शख्स की हत्या कर उसके शव को मिट्टी में दफना दिया गया था। बाद में कुत्तों के शव नोंचने के बाद यह मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक शख्स की पहचान पिपराइच के बैलो गांव के सबहिया निवासी नारद मुनि साहनी के रूप में हुई है। यह व्यक्ति मंगलवार को घर से मजदूरी करने निकला था। परिवार के लोगों ने पट्टीदारों पर हत्या का शक जाहिर किया है।

ऐसे आया मामला प्रकाश में

गौरतलब है, कि गोरखपुर के पिपराइच इलाके के चकिया गांव में गुरुवार की सुबह कुछ बच्चे शौच के लिए गए थे। इसी दौरान बच्चों ने जमीन से बाहर एक हाथ निकला देखा। उस हाथ को कुत्ते नोच रहे थे। इसे देखते ही बच्चे डर गए। वो घर की तरफ भागे। परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। घर के लोगों ने गांव के प्रधान पति अजय सिंह को बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब मिट्टी हटाकर शव बाहर निकाला तो मृतक की पहचान नारद मुनि साहनी के रूप में हुई।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story