×

Jaunpur News: ठाकुर राम अधार सिंह की मूर्ति का अनावरण, पम्प नहर का लोकार्पण

Jaunpur News: जौनपुर में किया गया स्व. ठाकुर राम आधार सिंह की प्रतिमा का अनावरण

Kapil Dev Maurya
Published on: 7 Nov 2021 1:44 PM GMT
moorti ka anavaran
X

मूर्ति का अनावरण करने पहुंचे महेंद्र सिंह (फोटो-न्यूजट्रैक)

Jaunpur News: प्रदेश सरकार के मंत्री जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) महेंद्र सिंह (Mahendra Singh) द्वारा आज राम आधार सिंह महाविद्यालय सेहलमपुर (Ram Aadhar Singh College Sehlampur) परिसर, जौनपुर में स्व. ठाकुर राम आधार सिंह की प्रतिमा (thakur ram adhar singh ki moorti) का अनावरण किया गया। तत्पश्चात मोथहा पम्प नहर का लोकार्पण किया गया।

मूर्ति अनावरण के बाद मंत्री ने कहा कि भारत के लोगो की संस्कृति और विचार अदभुत हैं। महान लोग आते हैं, अपने पदचिन्हों को छोड़ जाते हैं, ऐसे ही महान व्यक्तित्व के धनी स्व. राम आधार सिंह थे। महान व्यक्ति के मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में आकर हर्षित महसूस कर रहा हूं।


विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण आचार्य ने ठाकुर रामअधार सिंह के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि अपने पुरखों पर गर्व कर पुरखों के काम को आगे बढ़ाकर विधायक ने बड़ा पुण्य का काम किया। राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि कहा कि ठाकुर रमाधार सिंह ने किसान एवं जनसेवक के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। पूर्वजों के संकल्प को आगे बढ़ाने पर विधायक जफराबाद को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अतिथियों का स्वागत विधायक जफराबाद डॉ हरेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि स्व. राम आधार सिंह ने शिक्षा को हमेशा प्राथमिकता दी। वे विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उन्हीं की परिकल्पना को मूर्त रूप देने के लिए 2019 में विद्यालय की स्थापना की गई है।


इस कार्यक्रम के पश्चात मंत्री श्री सिंह ने विकास खंड सिरकोनी में स्थापित जगदीशपुर नहर के 423.41 लॉख के लागत से आधुनिकीकरण कार्य एवं 336.16 लाख की लागत से मोथहा पम्प नहर के आधुनिकीकरण कार्य का लोकार्पण (Pump canal inaugurated) किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि प्रत्येक खेत तक नहर का पानी पहुंचे, जिनके सपने को पूरा करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पुराने समय से लंबित परियोजनाओं को चालू करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी को बताया कि मुफ्त पानी की सुविधा दी जा रही है, किसानों से इसके लिए कोई सुविधा शुल्क नहीं लिया जा रहा।


इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा काशी क्षेत्र महेश चंद्र श्रीवास्तव, विधायक बदलापुर रमेश मिश्र, सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह (प्रिंशु), पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराष्ट्र कृपा शंकर सिंह, ज्ञानप्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, रामविलास पाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story