UP MLC Election 2022 Jaunpur: वोटरों की खरीद और भितरघात के साथ सम्पन्न हो सकता है चुनाव, जानें किसकी स्थिति है मजबूत

UP MLC Election 2022: जनपद में भाजपा ने एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू को चुनाव मैदान में उतारा है तो सपा डाॅ मनोज कुमार यादव पर दांव लगाया है।

Kapil Dev Maurya
Report Kapil Dev MauryaPublished By Shreya
Published on: 2 April 2022 11:45 AM GMT
Jaunpur: वोटरों की खरीद और भितरघात के साथ सम्पन्न हो सकता है एमएलसी का चुनाव, जानें किसकी स्थिति है मजबूत
X

बृजेश सिंह-मनोज कुमार यादव (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

UP MLC Election 2022: विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव के लिए मतदान के तिथि (UP MLC Election 2022 Date) की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। जौनपुर जनपद (Jaunpur) के अन्दर इस चुनाव में मुख्य रूप से सपा और भाजपा (BJP vs SP) ने अपने प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। भाजपा ने एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू (MLC Brijesh Kumar Singh) को चुनाव मैदान में उतारा है तो सपा डाॅ मनोज कुमार यादव (Dr. Manoj Kumar Yadav) पर दांव लगाया है।

चुनाव के लिए मतदान की तिथा जैसे जैसे नजदीक आ रही वोटरों की खरीद का सिलसिला तेज होता जा रहा है। यूं कहा जाये कि मतदाता बिकने को तैयार बैठा है जो जितना खरीद लेगा वह उतना वोट पाकर जीत हार की स्क्रिप्ट तैयार कर लेगा। हालांकि सरकारी तंत्र ब्लॉक से लेकर मुख्यालय तक अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है।

बृजेश सिंह के चुनाव की पूरी कमान धनंजय सिंह के हाथ में

यहां बता दें कि जनपद में एमएलसी चुनने के लिए ग्राम पंचायत से लेकर देश की पंचायत तक कुल 4030 मतदाता है। इसमें चुने गए जन प्रतिनिधि गण ग्राम प्रधान से लेकर सांसद तक मतदान करेंगे। चुनाव में बृजेश सिंह प्रिंसू के चुनाव की पूरी कमान पूर्व सांसद बाहुबली नेता धनंजय सिंह के हाथ में है। इसके साथ ही सत्ता सरकार भी साथ में लगा है। भाजपा के लोग अलग से जुटे हुए हैं।

सबसे खास बात यह है कि बृजेश सिंह के चुनाव के प्रमुख संचालक बाहुबली धनंजय सिंह ऐसे चुनावों में खासे प्रभावशाली नजर आते हैं। वोटरों की खरीद करने में जरा भी संकोच नहीं करते हैं और सफल भी रहते हैं। खबर है इस समय धनंजय सिंह पूरे जनपद में भ्रमण करते हुए वोटरों को खरीदने में लगे हुए हैं। जन चर्चा है कि ब्लॉक और ग्राम पंचायत के वोटर अपनी कीमत 30 हजार रुपए तक पहुंचा चुके हैं। इस तरह प्रचार के नाम पर वोट खुले आम खरीदे जा रहे हैं।

सपा प्रत्याशी की क्या है स्थिति?

सपा प्रत्याशी डॉ मनोज कुमार यादव की बात करें तो इनके साथ कोई ऐसा चेहरा नहीं है कि कहा जाये कि मतदाताओ में अपनी पकड़ रखता हो। हां सपा की जिला इकाई और एक दो विधायक इनके लिए काम कर रहे हैं। खबर मिली है कि इनके स्तर से भी वोटरों के खरीद फरोख्त का सिलसिला अब कुछ तेज तो कर दिया गया है। लेकिन जिस तरह से डाॅ मनोज कुमार यादव चुनाव लड़ रहे हैं, उसे देख कर ऐसा नहीं लगता कि ये चुनाव जीतने के लिए लड़ रहे हैं। हां जहां तक मतदाताओं का सवाल है सपा की मतदाता संख्या 2100 के आसपास है। अगर मतदाता इमानदारी से पार्टी के साथ खड़े हो गये तो किस्मत डाॅ मनोज यादव का साथ दे सकती है। अन्यथा की स्थिति में बृजेश सिंह का पलड़ा खासा भारी नजर आ रहा है।

वोटों की खरीद फरोख्त के साथ होगा एमएलसी चुनाव

इस चुनाव में सबसे बड़ी बात भितरघात की है अगर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बदले की भावना का कुछ गेम चला तो भितरघात की गम्भीर सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसमें सपा भाजपा दोंनो जद में है। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बृजेश सिंह धनंजय सिंह के साथ थे और शाहगंज विधायक रमेश सिंह की पत्नी को हरवाने में बड़ी भूमिका अदा किया था।

अब रमेश सिंह विधायक हैं बदला ले सकते हैं। भाजपा की राज्यसभा सदस्य भी प्रत्याशी से नाराज रहती है। वहीं सपा में डाॅ मनोज यादव को मल्हनी के विधायक लकी यादव एक दम नहीं पसंद करते हैं तो शाहगंज के सपा नेता पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई और धनंजय सिंह की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। ये सब संकेत करते हैं कि वोटों की खरीद फरोख्त और भितरघात के साथ एमएलसी का चुनाव होगा।

जिला प्रशासन के अधिकारी गण मतदान कराने के लिए जनपद के 22 मतदान केन्द्रो पर अपनी पूरी तैयारियां कर लिए है। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। गणना विकास भवन के सभागार में करायी जायेगी।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story