×

Jaunpur News: वाहन ने दो चरवाहों सहित 80 भेड़ो को रौंदा, घटना से मचा हडकंप, पुलिस कार्रवाई में जुटी

Jaunpur news in hindi: तेज रफ्तार वाहन सड़क के किनारे अपने भेड़ की रखवाली के लिए लेटे दो चरवाहों सहित उनके भेड़ों को रौंदते हुए निकल गया।

Kapil Dev Maurya
Report Kapil Dev MauryaPublished By Shraddha
Published on: 30 Oct 2021 3:22 PM IST
अज्ञात वाहन ने दो चरवाहों सहित 80 भेड़ो को रौद कर मार डाला
X

अज्ञात वाहन ने दो चरवाहों सहित 80 भेड़ो को रौद कर मार डाला

Jaunpur News : जनपद मुख्यालय से लगभग 60 किमी दूर जिले के थाना चन्दवक क्षेत्र स्थित ग्राम बरमलपुर के पास आजमगढ़ वाराणसी मार्ग (Azamgarh Varanasi Road) पर भोर में लगभग 03 बजे के आसपास तेज रफ्तार वाहन सड़क के किनारे अपने जानवरों (भेड़) की रखवाली के लिए लेटे दो चरवाहों सहित (charvaho ki maut) उनके जानवरों (भेड़ों) को रौंदते हुए निकल गया। घटना की खबर वायरल होते ही इलाके में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर विधिक कार्रवाई करते हुए मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

मिली खबर के अनुसार बिहार प्रदेश के भेड़ चरवाहे चन्दवक क्षेत्र (Chandavak area) में अपनी भेड़ों के साथ आये थे और यहां किसानों के खेतों में भेड़ रख कर अपनी जीविका चलाने का काम कर रहे थे। बीती रात को ग्राम बरमलपुर के पास भेड़ों को आजमगढ़ वाराणसी मार्ग (Azamgarh Varanasi Road) पर सड़क के किनारे रखे हुए थे।

वाहन ने चालक की लापरवाही से दोनों चरवाहों सहित लगभग 80 भेड़ों को रौंद दिया

चरवाहे भी उनके साथ सड़क की पटरी के किनारे लेटे आराम कर रहे थे लगभग 03 बजे के आसपास भोर में तेज गति से जा रहे वाहन ने चालक की लापरवाही से दोनों चरवाहों सहित लगभग 80 भेड़ों को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित भाग निकला। वाहन की चपेट में आने से दो चरवाहों सहित भेड़ों की मौत हो गयी। दुर्घटना की खबर आस पास के लोगों को होने पर पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक चरवाहों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाते हुए अन्य विधिक कार्यवाई की है। साथ ही मृत जानवरों को भी दफन कराया गया। घटना की खबर मृतकों के घर बिहार भिजवा दी गई है। इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021



Shraddha

Shraddha

Next Story