×

Jaunpur News: भाजपा ने यूपी में गुंडाराज खत्म कर सुशासन स्थापित कर विकास किया है, बोले नितिन गड़करी

Jaunpur News: जौनपुर में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने कहा कि अगर पुनः 2022 में जनता ने भाजपा की सरकार बनवा दिया तो 05 लाख करोड़ रुपए दिया जायेगा।

Kapil Dev Maurya
Published on: 20 Dec 2021 2:40 PM GMT
Jaunpur News: BJP has developed good governance by ending goondaraj in UP - Nitin Gadkari
X

जौनपुर: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी 

Jaunpur News: जौनपुर जनपद मुख्यालय से 30 किमी दूर मछलीशहर विधानसभा (Machlishahr Assembly) क्षेत्र स्थित फौजदार इण्टर कालेज के मैदान में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी (Union Minister for Road Transport and Highways Nitin Gadkari) ने केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताते हुए 2022 के चुनाव में भाजपा के लिए वोट मांगा साथ 1,600 करोड़ रूपये की परियोजनाओ का लोकार्पण और शिलान्यास किया है ।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में गड़करी ने कहा कि आज यूपी में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सरकार ने गुण्डा राज खत्म कर बहन बेटियों के सुरक्षा का मुकम्मल इंतजाम किया है। यूपी में जब भाजपा (BJP) की सरकार नहीं तो क्या स्थिति रही बताने की जरूरत नहीं पूरा देश जानता है। आज जब योगी जी के नेतृत्व में सरकार है तो गुंडाराज खत्म करने साथ विकास और सुशासन का राज स्थापित हो गया है। इस सरकार ने अच्छे लोंगो का सम्मान किया । तो गुण्डो पर जम कर बुलडोजर चलवाया है। आज यूपी में राम राज की परिकल्पना साकार हो रही है।

भाजपा की सरकार बनवा दिया तो 05 लाख करोड़ रुपए दिया जायेगा- गड़करी

विकास की चर्चा करते हुए कहा कि 2014 से अब तक यूपी के विकास (UP development)के लिए केन्द्र की सरकार ने 3 लाख करोड़ रुपए दिये है । अगर पुनः 2022 में जनता ने भाजपा की सरकार बनवा दिया तो 05 लाख करोड़ रुपए दिया जायेगा। हमारे पास पैसे की कोई कमी नहीं है। जो जितना मांगेगा उतना दूंगा। मेरे विभाग में पैसे की कमी नहीं है । मांगने वाले थक जाएंगे। लेकिन मैं नहीं थकूंगा। जो मैंने कहा, वो मैंने किया है। यूपी धनवान प्रदेश है। लेकिन जनता गरीब है। ये बात मुझे आज तक समझ नहीं आई। यूपी में जिन लोगों ने राज किया, उन्होंने क्या किया। यूपी में वंशवाद को समाप्त करने का काम बीजेपी ने किया। यूपी में ऐसी सड़के बनेगी जो अमरिका के बराबर होगी।


इसी क्रम में विपक्षी दलों पर परिवार वाद का आरोप लगाते हुए गड़करी ने कहा लोकतंत्र अगर किसी दल में है तो केवल भाजपा में यहां पर कार्यकर्ता को सम्मान है परिवार वाद को कोई जगह नहीं है। अगर एमपी का बेटा एमपी बनेगा, मंत्री का बेटा मंत्री बनेगा तो कार्यकर्ता क्या करेगा? बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। ये देश भक्तों की पार्टी है'।

कानून-व्यवस्था सही होगी तो निवेश आएगा- 'निवेश आने पर ही रोजगार बढ़ेगा- गड़करी

नितिन गडकरी ने कहा कि अगर कानून-व्यवस्था सही होगी तो निवेश आएगा- 'निवेश आने पर ही रोजगार बढ़ेगा। यूपी के लोग नाराज थे। लोग जब मुझसे बोलते तो मैं बड़ा दुखी होता था।लेकिन आज यूपी की तस्वीर बदल रही है। गड़करी ने कहा यूपी के अयोध्या में भगवान राम का भव्य मन्दिर बनेगा तो उद्योग भी लगेगा। लोंगो को रोजगार भी मिलेगे। इसी क्रम में किसानों की चर्चा करते हुए कहा कि किसान अभी तक अन्न दाता ही था । लेकिन अब उर्जा दाता बनेगा और आर्थिक रूप से मजबूत होगा। क्योंकि किसान के गन्ने से इथनाल बनेगा। इससे छोटे बड़े वाहन चलेंगे ।जो डीजल पेट्रोल की अपेक्षाकृत काफी सस्ता होगा। गड़करी ने दावा किया कि इसकी शुरूआत जनवरी 22 से कर दिया जायेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने अपने सम्बोधन में विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि पिछली सरकार सरकारी खजाने में डकैती डालने का काम करती थी। शासन की योजनाओं को सिर्फ अपने चहेतों को दिया जाता था। गरीब व किसान तो सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहते थे। लेकिन भाजपा सरकार में आज हर गरीब व किसान को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। हमने अपने शासन काल में जो कहा उसे करके दिखा दिया है प्रदेश में कानून का राज स्थापित करा दिया है अब औद्योगिक कम्पनियां उद्योग लगाने के लिए यूपी आ रही है। यूपी का विकास हो रहा है। गुण्डो पर बुलडोजर चलवाया हमारे चार साल के शासन काल में यूपी पूरी तरह से दंगा मुक्त रहा है। आज नये भारत का नया यूपी है अयोध्या में भगवान राम का भव्य मन्दिर बन रहा है जो 2023 तक बनकर तैयार हो जायेगा भगवान आशिर्वाद देगे तो विकास की गति भी तेज हो गयी है।

सीएम योगी ने घोषणा किया कि 400 करोड़ रुपए की परियोजना जौनपुर से भदोही तक की सड़क के मरम्मत और चौड़ीकरण के लिए तथा मछलीशहर से भदोही तक सड़क के लिए 700 करोड़ रुपए की परियोजना का शिलान्यास किया गया है तो जौनपुर मुख्यालय पर एक नये पुल का भी शिलान्यास कर दिया गया है जौनपुर के लिए 130 करोड़ रुपए की परियोजना का शिलान्यास और 31 करोड़ रुपए की परियोजनाओ का लोकार्पण आज किया गया है। उन्होंने कहा इस सत्र से मेडिकल कॉलेज में प्रवेश शुरू कर दिया जायेगा।


सीएम योगी ने की काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की चर्चा

योगी जी ने कहा भाजपा समाधान करती है तो गरीब किसान के कल्याण की योजना चलाती है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की चर्चा करते हुए कहा भव्य लोकार्पण करते हुए प्रधानमंत्री जी ने मां गंगा के बीच डुबकी भी लगाया। शिव की पूजा किया तो श्रमिको का सम्मान भी किया है। उन्होने कहा भाजपा किसान, युवा और बेटियों का सम्मान करते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना साकार कर रही है।

यहां यह भी बता दे कि 1952 से लेकर 2012 तक मछलीशहर विधानसभा सीट सामान्य रही है। 2012 के बाद से इस सीट को सुरक्षित कर दिया गया। मछलीशहर विधानसभा सीट में भाजपा का खाता नहीं खुला है। यह सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ रही है। 2012 में सीट सुरक्षित होने के बाद सपा के जगदीश सोनकर लगातार दो बार विधायक चुने गए हैं। पिछले 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा की अनीता रावत को मात दी थी। भाजपा इस सीट को जीतने की फिराक में है। 2017 में बसपा की सुशीला सरोज यहां से तीसरे स्थान पर थीं। पिछले दिनों सुशीला सरोज भी बीजेपी में शामिल हो गईं।


नितिन गटकरी ने 348 परियोजनाओ का किया लोकार्पण और शिलान्यास, जौनपुर को दिया 1538 करोड़ रुपए के परियोजनाओ की सौगात

जनपद एवं आस पास के क्षेत्रों के आर्थिक विकास के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण, सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन के कार्यों के शिलान्यास से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में तथा कैबिनेट मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी के द्वारा मछलीशहर के फौजदार इण्टर कॉलेज में किया गया। इस अवसर पर रु. 1538 करोड़ रूपये की लागत से 86 किलोमीटर लंबी 3 राष्ट्रीय राजमार्गों एवं 348 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। रू. 1123 करोड़ की लागत से 86 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण एवं उन्नयन के कार्य का शिलान्यास किया गया। इन राजमार्गों का विकास राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड, लोक निर्माण विभाग, वाराणसी, उत्तर प्रदेश एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, परियोजना कार्यान्वयन इकाई द्वारा कार्यान्वित होना है। राष्ट्रीय राजमार्ग सं. 135ए, भदोही - मडियाहूँ - जौनपुर मार्ग का चौड़ीकरण एवं निर्माण (कुल लम्बाई - 38 किमी., लागत रू. 396 करोड़, राष्ट्रीय राजमार्ग सं. 731बी, मछलीशहर - जंघई - भदोही मार्ग का चौड़ीकरण एवं निर्माण (कुल लम्बाई - 48 किमी., लागत रू. 700 करोड़), जौनपुर शहर में गोमती नदी के सेतु का निर्माण (लागत रू. 27 करोड़) है।

परियोजना के बन जाने से जनपद जौनपुर को अत्यधिक लाभ होगा

इस अवसर पर 10 लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। जिसमें किसान, विद्यार्थी, आवास योजना लाभार्थी आदि सम्मलित थे साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के सफाई कर्मचारियो के ऑनलाइन हाजरी के एप का उदघाटन भी किया गया। उक्त परियोजना के बन जाने से जनपद जौनपुर को अत्यधिक लाभ होगा जिसके अन्तर्गत मिर्जापुर से जौनपुर तक आवागमन के लिए यात्रियों को समय की बचत और जाम से निजात मिलेगा, मछलीशहर से प्रयागराज जाने में सुगमता, मिर्जापुर एवं सोनभद्र से खदान की माल ढुलाई अन्य क्षेत्रों तक करवाने में बेहतर सड़क संपर्क से गति आएगी एवं निर्माण कार्यों में प्रगति होगी, इस क्षेत्र में सामाजिक एवं आर्थिक विकास, यातायात में समय की बचत, ईधन की बचत, प्रदूषण की कमी, उचित सड़क सुरक्षा, वाहनों की परिचालन क्षमता में वृद्धि, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी, रोजगार के अवसर में वृद्धि, शहर में जाम से निजात, क्षेत्र के सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।


अन्य विकास परियोजनाओं में जनपद जौनपुर में पंचायत भवन का लोकार्पण, जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइप पेयजल योजना, वी वी पैट गोदाम, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, शीतला माता चौकिया धाम पर्यटन का विकास, बृहद गो-संरक्षण केंद्र के साथ ही हाईवे/मेनरोड के किनारे सामुदायिक शौचालय इत्यादि प्रमुख है।कैबिनेट मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रवाद हमारी आत्मा है इसको सुदृढ़ बनाना हमारा संकल्प है। भारत में सुशासन हो जिसमें सभी सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को सुशासन देने में मुख्यमंत्री का योगदान रहा है। महात्मा गांधी जिस रामराज्य की कल्पना करते थे वह यही रामराज्य है, जिसमें सभी का विकास हो रहा है।

निवेश के साथ रोजगार का निर्माण हो रहा

कानून व्यवस्था सृदृढ़ होने से निवेश के साथ रोजगार का निर्माण हो रहा। सभी को आत्मनिर्भर बनाने में मा० प्रधानमंत्री जी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उत्तर प्रदेश की तस्वीरें बदल रही है। उन्होंने कहा कि जौनपुर में रिंग रोड बनाने से जनपद में मिर्जापुर-अयोध्या से आने जाने वाली ट्रैफिक कम हो जाएंगी, जिससे आमजनमानस की समस्या का निदान होगा। मछलीशहर-मड़ियाहॅू परियोजना भारतमाला परियोजना में सम्मिलित कर दिया गया है जो 6 राष्ट्रीय राजमार्गो को आपस में जोड़ेगा। उन्होने जौनपुर-सुल्तानपुर, जौनपुर-वाराणसी, जौनपुर-अकबरपुर, अयोध्या- अकबरपुर- अयोध्या जैसे विभिन्न परियोजनाओं को शुरू और पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

कैबिनेट मंत्री ने उत्तर प्रदेश के किसानों का जिक्र किया कि आने वाले कुछ महीनों में जो भी गाड़ियां आयेंगी वह इथेनॉल से चलेगी जिससे उत्तर प्रदेश के किसानों की स्थिति बदलेगी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण के निदान के लिए ग्रीन हाइड्रोजन महत्वपूर्ण है यह भविष्य का ईधन है जो पर्यावरण प्रदूषण रहित होगा। गंगा को अति निर्मल और शुद्ध किया जा रहा है। भविष्य में भारत ग्रीन हाइड्रोजन को उत्पन्न और निर्यात करने वाला देश होगा जिसमें उत्तर प्रदेश के किसानों की भूमिका बढ़ेगी, उत्तर प्रदेश समृद्धि होगा तो भारत भी समृद्धि होगा। उत्तर प्रदेश की तस्वीर को बदलने के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर, युवा, स्कूल, अस्पताल सभी के लिए चहॅुमुखी विकास किया जा रहा है।

जौनपुर को अन्य जनपदों से जोड़ने का कार्य किया किया जा रहा है।-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया कि भारत की 135 करोड़ की आबादी सरकार के लिए परिवार के समान है सभी के लिए आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है जिससे भारत की छवि विश्व में बदल रही है। नितिन गडकरी जी ने सड़क क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है। राम जानकी मार्ग का विकास नितिन गडकरी जी द्वारा किया गया। रामवनगमन मार्ग पर कार्य प्रारंभ हो रहा है। जौनपुर को अन्य जनपदों से जोड़ने का कार्य किया किया जा रहा है। कृषि उत्पादन और कृषकों को विश्व से जोड़ने का कार्य गडकरी जी के नेतृत्व में किया गया। जलीय मार्ग हल्दिया से वाराणसी मार्ग पूरा किया गया है। जौनपुर की इमरती विश्व में पहचान बनाई है।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समस्या के समाधान का संकल्प लिया गया है। 5 वर्ष में युवाओं को सरकारी रोजगार दिया गया। प्रदेश के नौजवानों को उनका अधिकार देने का कार्य किया गया। कोरोना महामारी के समय भारत में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अभूतपूर्व कार्य किया है जो नजीर है। समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए योजना शुरू की गई।


कोविड महामारी के समय सर्वाधिक प्रवासी जौनपुर में आए प्रत्येक के जीवन को बचाने के साथ ही उनको रोजगार देने का कार्य भी किया गया। राशन कार्ड, अन्न योजना एवं शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर कामगारों को कार्य दिया गया। गांव का विकास त्वरित गति से बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। विधवा, वृद्धा पेंशन के मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई। जनपद में मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्रों की पढ़ाई का प्रारंभ होने वाला है।

मंच पर उपस्थित राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन गिरीश चंद्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, सांसद मछलीशहर बीपी सरोज, विधायक मड़ियाहूं डॉ लीना तिवारी, मा0 विधायक बदलापुर रमेश मिश्रा, विधायक केराकत दिनेश चौधरी, विधायक जफराबाद डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह, भदोही के विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिलाध्यक्ष राम विलास पाल, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अजय साहनी, मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, उप जिलाधिकारी सदर हिमांशु नागपाल, उप जिलाधिकारी मछलीशहर ज्योति सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम दरस यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही सहित अन्य जनपद/तहसील स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story