×

Jaunpur News: प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस ने अपने कामों का किया बखान, भाजपा पर लगाए ये आरोप

कांग्रेस पार्टी का प्रशिक्षण से पराक्रम विजय सेना निर्माण का प्रशिक्षण शिविर आज शनिवार को नगर के एक मैरेज हाल के लॅान में शुरू..

Kapil Dev Maurya
Report Kapil Dev MauryaPublished By Deepak Raj
Published on: 4 Sep 2021 2:02 PM GMT
Congress leaders and workers
X
प्रशिक्षण शिविर के दौरान उपस्थित लोग

Jaunpur News: विधानसभा चुनाव की डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं वैसे-वैसे नेताओं और दलों की सक्रियता क्षेत्रों में बढ़ती जा रही है। सभी दलों के नेता जनता के बीच किसी न किसी माध्यम से उनके दर पर पहुंच रहे हैं और उनका विश्वास जीतने का प्रयास कर रहे हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी का प्रशिक्षण से पराक्रम विजय सेना निर्माण का प्रशिक्षण शिविर आज शनिवार को नगर के एक मैरेज हाल के लॅान में शुरू हुआ। इसमें बूथ प्रबंधन की जानकारी दी गई। इसके साथ ही पार्टी की नीतियों से अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण में न्याय पंचायत स्तर अध्यक्ष के साथ ही जिले के पदाधिकारी शामिल रहे। प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव मकसूद खां ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। आजादी के बाद से देश में कांग्रेस सबसे अधिक दिनों तक सरकार में रही। कांग्रेस के शासन काल में देश का चौमुखी विकास हुआ।


सभा में उपस्थित लोग

कल-कारखाने नजर आ रहे हैं वह सब कांग्रेस की देन हैं

आज जो कल-कारखाने नजर आ रहे हैं वह सब कांग्रेस की देन हैं। कांग्रेस ने हर वर्ग का ख्याल किया। सभी वर्गों का साथ लेकर चलने का कार्य किया। भाजपा सरकार कल-कारखानों को बेचने में लगी है। ऐसे में हम सभी को जागरूक होकर भाजपा की नीतियों का विरोध करना होगा और आम जनता को इसके बारे में बताना होगा। आने वाला विधान सभा चुनाव में कांग्रेस इस बार प्रदेश में सरकार बनाएगी। कार्यक्रम को मुकुन्द तिवारी, जिलाध्यक्ष-फैसल हसन तबरेज,शहर अध्यक्ष-विशाल सिंह हुकुम आदि ने भी सम्बोधित किया। प्रशिक्षण सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चला।

इस दौरान नदीम जावेद,ब्लाक अध्यक्ष कमला तिवारी, विकास तिवारी,बालकृष्ण शुक्ला,डॉ प्रभात विक्रम,सुनील यादव, संजय माली,राम सिंह बाकूरे,विनय शुक्ला,राजीव निषाद, संतोष मिश्रा, विजय वर्मा,अतीक अहमद, रमेश पाल,लालता चौधरी,शेर बहादुर सिंह,शीतला प्रसाद,हाजी अबी बक्कास,सरवर अहमद,पुस्कर निषाद,जावेद खां,तौकीर खां,रामचंद्र मिश्र,डा.राकेश उपाध्याय,देवेन्द्र मिश्र,आर.सी.पाण्डेय,तिलकधारी निषाद, हीरालाल पाल,पंकज सोनकर,नन्दलाल गौतम,कलेंद्र बिन्द,अंकित राय,उस्मान अली, सौरभ शुक्ला,अजय सोनकर,आजम ज़ैदी, राकेश मिश्रा,आमिश श्रीवास्तव सहित अन्य कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story