TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Jaunpur News: सपा नेता ने कहा- 2022 में जनता झूठे वादों का करेगी हिसाब

भाजपा के कथनी करनी के अन्तर को अब प्रदेश की जनता पूरी तरह से समझ गयी है।

Kapil Dev Maurya
Published on: 23 Aug 2021 10:14 AM GMT
Gulab Chand Saroj
X

पूर्व सपा विधायक गुलाब चन्द सरोज (फोटो-न्यूजट्रैक)

Jaunpur News: वर्तमान में भाजपा सरकार की नीतियों और बढ़ती बेतहाशा कमर तोड़ मंहगाई के मुद्दे को लेकर भाजपा पर हमला करते हुए समाजवादी नेता एवं पूर्व विधायक गुलाब चन्द सरोज ने कहा कि भाजपा के कथनी करनी के अन्तर को अब प्रदेश की जनता पूरी तरह से समझ गयी है। जनता अब केवल 2022 के चुनाव का इंतजार कर रही है। समय आते ही भाजपा को फिर उसी स्थान पर समेट देगी जहां पर वर्षों तक घिसटती नजर आयेगी।

पूर्व विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में पांच लाख नौकरी देने की बात कर रहें है, जरा बता दें कि किस सरकारी विभाग में कितने बेरोजगार पढ़े लिखे नौजवान को नौकरी दिया है। यह आंकड़ा बताना चाहिए। कौशल विकास मिशन के तहत प्राइवेट रोजगार करने वालों को नौकरी देने का ढिंढोरा मुख्यमंत्री के द्वारा पीटा जा रहा है। इस तरह प्रदेश के युवाओं को गुमराह करने काम यह सरकार कर रही है।

आज प्रदेश में रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य से जुड़ी हर चीजे मंहगी हो गयी हैं। बिजली का दाम सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इतना ही नहीं किसानों से जुड़ा डीजल का मूल्य अब किसानों के नियंत्रण से बाहर हो गया है। लेकिन सरकार केवल पूरे पांच साल तक मन्दिर-मस्जिद करने में जुटी रही है। कोरोना के नाम पर शिक्षा को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। रोजगार की व्यवस्था करने के बजाय प्रदेश की सरकार जनता को भिखारी बना रही है। ऐसी सरकार से अब जनता को सावधान रहने की जरूरत है।

पूर्व विधायक ने कहा सपा शासन काल के समय किये गये कामों का फीता काट कर वाहवाही भले सरकार के लोग लूटे परन्तु जनता को सच पता है। उन्होंने कहा, जनपद में सपा के शासन काल में शुरू किया गया मेडिकल कॉलेज भाजपा ने पांच साल बिता दिये और आज तक मेडिकल कॉलेज शुरू नहीं हो सका है। सरकार पूरी तरह पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर काम कर रही है। मेडिकल कॉलेज बन जाने पर क्या सपा के लोग लाभ पाते बल्कि पूरे जनपद की आवाम लाभ उठाती, लेकिन इसी से सरकार की नीयत का अंदाजा लग जाता है।

बढ़ते अपराध की चर्चा करते हुए श्री सरोज ने कहा कि सरकार मिशन शक्ति और महिला सशक्तिकरण की बात तो करती है लेकिन महिलाओं पर रोज हो रहे जुल्म अत्याचार और अपराध को रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। प्रति दिन महिलाओं के उत्पीड़न से लेकर अपराधिक घटनायें सामने आ रही हैं, सरकार केवल कागजी बाजीगरी के खेल में जुटी हुई है। रहा भ्रष्टाचार का सवाल तो टाप टू बाटम हर स्तर पर लूट मची हुई है ऐसा कोई सरकारी विभाग नहीं है जहां पर आम जनता का आर्थिक शोषण नहीं हो रहा है। थानों पर तो खुले आम लूटा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब इस सरकार के सभी खेलों को समझ चुकी है, अब केवल चुनाव का इन्तजार कर रही है। जनता विकल्प के रूप में सपा की ओर देख रही है। प्रदेश के विकास के लिए सपा को सत्ता की चाभी देने के लिए बेताब नजर आ रही है।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story