×

UP Election 2022: मल्हनी से धनंजय सिंह का चुनाव लड़ना तय, सपा का कब्जा रहेगा बरकरार या होगा बदलाव?

Jaunpur News: जनपद के 367 मल्हनी विधानसभा से बाहुबली नेता एवं पूर्व सांसद धनंजय सिंह को चुनाव मैदान में आने के बाद इस विधानसभा में चुनाव काफी रोचक हो गया है।

Kapil Dev Maurya
Report Kapil Dev MauryaPublished By Deepak Kumar
Published on: 10 Feb 2022 12:55 PM GMT
Jaunpur News
X

Jaunpur News: मल्हनी से धनंजय सिंह का चुनाव लड़ना तय

Jaunpur News: जनपद के 367 मल्हनी विधानसभा (367 Malhani Assembly) से बाहुबली नेता एवं पूर्व सांसद धनंजय सिंह (Former MP Dhananjay Singh) को चुनाव (UP Election 2022) मैदान में आने के बाद यह विधानसभा अति संवेदनशील की श्रेणी में आ गया है। हलांकि प्रशासन इसको लेकर खासा सतर्क जरूर है। इस विधानसभा पर अब सभी की निगाहें टिक गई है।

हालांकि वर्ष 2012 में जब से मल्हनी विधान सभा (Malhani Assembly Seat) का गठन हुआ है। बाहुबली नेता के सामने लड़ते हुए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अपना कब्जा बरकरार किये हुए हैं। लेकिन इस बार सपा को बेदखल करने के लिए बाहुबली नेता ने अपनी पूरी ताकत लगाने के साथ साम दाम दन्ड भेद सब कुछ दांव पर लगा सकते है।

2009 में बसपा के टिकट से लड़ा था चुनाव

बता दें कि मल्हनी (367 Malhani Assembly) 2012 के पहले रारी विधानसभा (Rari assembly) होती थी तब 2002 में बाहुबली नेता अपने जान की सुरझा की दुहाई देते हुए निर्दल चुनाव लड़े और जीत दर्ज कराये थे। इसके बाद 2007 में जदयू से चुनाव लड़े और अपने दम पर जीत हासिल की। राजनीति में आगे बढ़ते हुए 2009 में बसपा (BSP) के बैनर तले चुनाव लड़ते हुए सांसद बन गये और अपने पिता राजदेव सिंह को उप चुनाव में बसपा से विधायक बनवाने में सफल रहे।

राजदेव सिंह (Rajdev Singh) रारी विधानसभा (Rari Assembly) के अन्तिम विधायक रहे। 2012 के परिसीमन के समय यह क्षेत्र मल्हनी विधानसभा (Malhani Assembly) बन गया और यहां पर सपा (SP) का कब्जा हुआ पारसनाथ यादव विधायक चुने गये। 2017 के चुनाव में भी बाहुबली नेता चुनाव जंग में उतरे लेकिन पराजय मिली। यहां तक कि पारसनाथ यादव के निधन के बाद 2020 में हुए उपचुनाव में धनंजय सिंह ने ताल ठोंका लेकिन सपा का कब्जा बरकरार रहा स्व पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव विधायक बन गए।

यहां एक बात और भी है कि 2012 के बाद से बाहुबली नेता धनंजय सिंह (Former MP Dhananjay Singh) यूपी के अन्दर जनाधार वाले राजनैतिक दल से कई बार ताल मेल बैठाने का प्रयास किया, लेकिन किसी भी दल से बात नहीं बन सकी। इसलिए 2012 से लगातार निर्दल चुनाव मैदान में आते रहे है। इस बार 2022 के आम चुनाव में निर्दल अथवा जदयू के टिकट पर 15 फरवरी को नामांकन दाखिल करने की पूरी तैयारी है। इनको चुनाव मैदान में आने से प्रशासन की नजर इस विधानसभा पर खास तौर पर टिक गई है।

सपा ने लकी यादव को बनाया प्रत्याशी

इस चुनाव में सपा ने सिटिंग गेटिंग के तहत लकी यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है तो भाजपा ने जनसंघ के जमाने से केसरिया ध्वज के वाहक बने बड़े राजनीतिक परिवार के सदस्य पूर्व सांसद कृष्ण प्रताप सिंह (Former MP Krishna Pratap Singh) उर्फ केपी सिंह को चुनाव मैदान मे उतार दिया है। इनके साथ पिता स्व उमानाथ सिंह का नाम होने के साथ सबसे सरल सौम्य सहज सज्जनता की जो मुहर समाज में लगी है वह इनको खासा बल प्रदान करती है। हलांकि अभी बसपा ने अपना पत्ता नहीं खोला है लेकिन जन मत है कि इस विधान सभा में इस बार त्रिकोणीय संघर्ष जबरदस्त होने की प्रबल सम्भावना है।

मल्हनी विधानसभा में मतदाताओं की संख्या

मल्हनी विधानसभा (Malhani Assembly) की कुल मतदाता संख्या 3 लाख, 73 हजार, 159 है जिसमें 1 लाख 91 हजार 171 पुरूष और 01 लाख 81 हजार 684 महिला मतदाता है। जो अपने जन प्रतिनिधि का चुनाव 07 मार्च 22 को करने जा रहे हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story