×

Jaunpur News: सुखदेव राजभर पंचतत्व में विलीन, पुत्र कमलाकांत ने दी मुखाग्नि

Jaunpur News: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर का राजकीय सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार

Kapil Dev Maurya
Published on: 20 Oct 2021 1:59 PM GMT
sukhadev rajbhar
X

सुखदेव राजभर के अंतिम संस्कार में शामिल लोग (फोटो-न्यूजट्रैक)

Jaunpur News: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. सुखदेव राजभर का अन्तिम संस्कार आज जनपद जौनपुर में गोमती के तट पर स्थित रामघाट पर राजकीय सम्मान (sukhadev rajbhar panchtatva mein vileen) और पूरे विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ हो गया (rajkiya samman ke saath antim sanskaar)। इस अवसर पर जिला व प्रदेश स्तर के तमाम नेता और मंत्री उपस्थित रहे। राजभर की चिता में उनके एक मात्र पुत्र कमला कान्त राजभर ने मुखाग्नि दी।

बता दे पूर्वांचल के दिग्गज नेताओ में शुमार रहने वाले सुखदेव राजभर का निधन 18 अक्टूबर को देर रात्रि को लखनऊ स्थित एक अस्पताल में हो गया था। निधन के पश्चात दूसरे दिन 19 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर लखनऊ से उनके पैतृक आवास जनपद आजमगढ़ स्थित ग्राम बड़गहन क्षेत्र की जनता के अन्तिम दर्शन के लिए लाया गया था। आज 20 अक्टूबर को उनके आवास बड़गहन से राजभर की शव यात्रा लगभग 10 बजे निकली और लगभग 12 बजे के आसपास जौनपुर स्थित रामघाट पर शवयात्रा पहुंची। यहां पर शासकीय प्रोटोकॉल के तहत पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर (guard of Honour) दिया गया।


इस अवसर पर जनपद जौनपुर सहित जनपद आजमगढ़ से लगभग पांच हजार से अधिक लोग मौजूद रहे। इनमें प्रदेश सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान, गिरीश चन्द यादव, अनिल राजभर के अलांवा पूर्व मंत्री गण बलराम यादव एवं राम अचल राजभर, बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर, विधायक गण शैलेंद्र यादव ललई, अरिदमन आजाद, पूर्व विधायक एवं मंत्री जगदीश नरायन राय, गुलाब चन्द सरोज, विरजू राम एवं सपा के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव बसपा नेता डा जेपी सिंह, जंग बहादुर सिंह आदि नेता गण उपस्थित रहे।

बता दें कि राजभर ने राजनैतिक जीवन की शुरुआत बसपा से की थी और पांच बार विधायक चुने गये थे। दो बार मंत्री और एक बार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे। जीवन की अन्तिम सांस भी बसपा के दीदारगंज विधायक के रूप ली। हलांकि लम्बे समय से बीमार रहने के कारण जीवन के अंतिम समय में सक्रिय राजनीति से खुद को अलग जरूर कर लिया था। लेकिन बसपा को छोड़ा नहीं था।

सुखदेव राजभर दूसरे राजनेता रहे हैं जिनका दाह संस्कार रामघाट पर किया गया है। इससे पहले भारतीय राजनीति में अहम स्थान रखने वाले भाजपा नेता रहे यादवेन्द्र दत्त दूबे का अन्तिम संस्कार इस घाट पर एक दशक पूर्व किया गया था।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story