×

Kanpur Dehat News: पत्नी ने पति की जमकर धुनाई की, थाने पहुंचा मामला

पत्नी के बहनोई के साथ अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नि ने पति को पिटा व सभी गहने लेकर मायके चली गई।

Manoj Singh
Report Manoj SinghPublished By Deepak Raj
Published on: 18 July 2021 11:58 AM GMT
Symbolic pic
X

प्रतिकात्मक तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है

Kanpur Dehat News: पति-पत्नि का रिश्ता विश्वास और प्रेम के उपर ही निर्भर रहता है, लेकिन जब दोनों के बीच शक और अविश्वास अपना घर स्थापित कर लेता है तो फिर रिश्ते में कड़वाहट आने लगती है। ठीक इसी प्रकार की घटना कानपुर देहात के एक गांव से आ रही है, जहां पत्नि रोज किसी अन्य मर्द के साथ बात करती है जिसपर पती के ऐतराज जताने पर दोनो में झगड़ा होने लगा। उसके बाद पत्नि सुबह- सुबह घर से सभी गहना-जेवर लेकर अपने मायके चली गई। परिवारवाले में इस बात को लेकर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराई है।

पत्नी की पिटाई से वे जख्म को पुलिस को दिखाया


कलयुग में जहां एक और महिलाएं खुद ससुराल वालों की पिटाई से दुखी होकर थाने पहुंच रही है वही पुखरायां कस्बे में एक पति अपनी पत्नी के पिटाई से दुखी होकर पुलिस चौकी पुखरायां पहुंचा। और पत्नी की पिटाई से वे जख्म को पुलिस को दिखाया। पत्नी के पीटने के बाद घर का जेवर सहीत सभी सामान लेकर अपने मायके चली गई। खलवा मोहाल पुखराया निवासी करन पुत्र केशव प्रसाद गौतम ने बताया कि उसकी शादी 2 वर्ष पूर्व प्रियंका पुत्री जागेंद्र निवासी राठ गांव मूसानगर के साथ हुई थी।


शादी के पहले से था बहनोई के साथ अवैध संबंध

करन ने बताया कि उसकी शादी प्रियंका से होने के पूर्व प्रियंका ने ही बताया था कि उसके अवैध संबंध बहनोई कपिल से हैं जिस करण घर वालों ने शादी के बाद बहनोई से रिश्ते खत्म करने के लिए कहा तो प्रियंका ने कहा ठीक है रिश्ते खत्म हो जाएंगे। इस पर दोनों की शादी हो गई लेकिन फिर भी शादी के बाद प्रियंका आए दिन उसको फोन करती थी। जिससे घर में लड़ाई झगड़ा होता रहता था।



शनिवार को रात प्रियंका ने लड़ाई झगड़े करते हुए अपने पति की पिटाई कर दी। इसबीच बीच बचाव में आए पिता को भी हाथ को दांतों से काट लिया और जब करन औऱ उसके घर वाले सो रहे थे तो भोर में 6:00 बजे घर का जेवरात लेकर अपने मायके चली गई। घर वालों ने लिखित सूचना पुखरायां पुलिस चौकी को दी है। चौकी में तैनात पुलिसकर्मी ओझा ने बताया कि करन की तरफ से पत्नी के खिलाफ मारपीट व चले जाने की शिकायत प्राप्त हुई है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story