PM Modi Kaushambi Jansabha: कौशाम्बी में बोले पीएम मोदी- जेल में गुल्ली-डंडा खेल रहे माफिया

UP Election 2022: कौशाम्बी की जनता का समर्थन हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जिले में एक जनसभा को संबोधित किया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 23 Feb 2022 7:31 AM GMT (Updated on: 23 Feb 2022 10:29 AM GMT)
PM Modi Kaushambi Jansabha Live: थोड़ी देर में पीएम मोदी जनसभा को करेंगे संबोधित
X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल तस्वीर)

UP Election 2022: यूपी की सत्ता फिर से हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरे जोरो शोरो से प्रचार करने में जुटी हुई है। पार्टी के दिग्गज नेता जनता का समर्थन हासिल करने के लिए डोर टू डोर कैंपेन और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 फरवरी को कौशाम्बी में पुलिस लाइन के पास स्थित मैदान में चुनावी रैली को संबोधित किया। बता दें कि यहां पर पांचवें चरण में 27 फरवरी को वोटिंग होगी।


Live Updates

  • 23 Feb 2022 10:27 AM GMT

    मैं कल यहां कौशांबी का ही एक वीडियो देख रहा था। ये घोर परिवारवादी किस तरह दलितों का अपमान करते हैं, ये उस वीडियो में साफ दिखाई देता है।

    इन लोगों को भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा तक स्वीकार करना गंवारा नहीं है। लेकिन कोई चांदी का मुकुट देखा, तो ये उसे तुरंत लपक लिया। ये लोग गौतम बुद्ध की इस धरती पर, गरीबों का कभी कल्याण नहीं कर सकते। इन लोगों से आप सभी को बहुत सतर्क रहना है।

  • 23 Feb 2022 10:26 AM GMT

    सरदार साहब को नमन करने का भी नहीं है समय

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि मुझे ये देखकर बहुत अफसोस होता है कि इन घोर परिवारवादियों के पास सरदार साहब को नमन करने का समय नहीं है। इन लोगों के पास विदेश घूमने के लिए खूब समय है, लेकिन इन्हें सरदार पटेल से परेशानी है।

  • 23 Feb 2022 10:25 AM GMT

    राष्ट्र के सम्मान से जुड़ी हर बात से दिक्कत

    ये लोग आतंक के सामने आंख पर पट्टी बांधकर बैठ जाने वाले लोग हैं। ये लोग देशहित को दांव पर रखकर वोट खोजते रहते हैं, इसलिए ये आतंक को कभी खत्म नहीं कर सकते। इन लोगों को राष्ट्र के सम्मान से जुड़ी हर बात से दिक्कत है। आजादी के बाद राष्ट्र को मजबूती देने का सबसे बड़ा काम किसी ने किया तो वो सरदार पटेल ने किया। सरदार पटेल के सम्मान में हमने उनकी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा बनवाई है।

  • 23 Feb 2022 10:25 AM GMT

    ये लोग चुप क्यों हैं?

    घोर परिवारवादियों का इतिहास गवाह है कि इन लोगों के हाथ में कभी यूपी की सुरक्षा नहीं दी जा सकती। इनके शासन के दौरान यूपी में एक के बाद एक आतंकी हमले हुए। दुर्भाग्य ये कि इन धमाकों के आतंकियों को कड़ी सजा के बजाय, समाजवादी सरकार ने उनकी रिहाई के लिए जमीन आसमान एक कर दिया था।

    अभी आपने देखा है कि अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में जो लोग शामिल थे, ऐसे आतंकियों को फांसी की सजा सुनाई गई है। निर्दोषों को मारने वालों को कानून से सजा मिलनी चाहिए। निर्दोष लोगों को मारने वाले आतंकियों को सजा हुई, आपको अच्छा लगा न। लेकिन इन घोर परिवारवादियों में से किसी ने भी देशहित से जुड़े इतने महत्वपूर्ण फैसले का स्वागत तक नहीं किया। उनके मुंह पर ताले लग गए। ये चुप क्यों हैं?

  • 23 Feb 2022 10:23 AM GMT

    बेटियों का संवर रहा भविष्य

    भाजपा सरकार की अनेकों योजनाओं से बेटियों का भविष्य संवर रहा है। वो शासन नहीं शोषण करते थे, हमने सेवा की है। वो अपने महल बनाते थे, हमने गरीबों के घर बनाए। वो अपने खानदानी महोत्सव मनाते थे, हमने दीपोत्सव, रंगोत्सव मनाए।

    इनके राज में घोटालों का ही राज था। खनन घोटाला, खाद्यान्न घोटाला, एम्बुलेंस घोटाला, रिवर फ्रंट घोटाला। आज राज्य की एक-एक पाई जनता की भलाई में लग रही है। उनके राज में ट्रांसफर पोस्टिंग उद्योग बन गया था। आज हुनर का सम्मान हो रहा है और जिले-जिले में उद्योग लग रहे।

  • 23 Feb 2022 10:22 AM GMT

    यूपी की जनता को वैक्सीन लगवाने के खिलाफ भड़काया गया

    प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा- कोरोना के इस काल में आपने कुछ मौसमी नेताओं को भी देखा है। कोरोना आया तो गायब हो गये, कोरोना कंट्रोल हुआ तो फिर आ गए। चुनाव आया तो आ गये, चुनाव खत्म तो विदेश चले गए। जब लोग महामारी में परेशान थे तो वो गायब थे। चुनाव आया तो घर से बाहर निकल आए।

    ये लोग यूपी की जनता को वैक्सीन लगवाने के खिलाफ भड़काते रहे। और जब अपनी बारी आई, तो चुपचाप वैक्सीन लगवा ली। ऐसे मौसमी नेताओं को यूपी की जनता पूरी तरह पहचान चुकी है।

  • 23 Feb 2022 10:20 AM GMT

    विपक्ष पर साधा निशाना

    वहीं, विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों में राशन की दुकानों से गरीब के लिए भेजा गया अनाज, राशन माफिया के पास पहुंच जाता था। दुकान के सामने कब राशन बांटने की तारीख लिखी गई, कब राशन खत्म हो गया, ये गरीब को पता ही नहीं चलता था।

    घोर परिवारवादियों के ये दलाल, गरीब का राशन भी लूट लेते थे। यहां तक की उनके मंत्री, सांसद, विधायक तक इस खेल में शामिल रहते थे। भाजपा सरकार ने घोर परिवारवादियों के इन सारे खेलों का भी द एंड कर दिया है। गरीब तक राशन पहुंचाने के लिए हमने टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल किया। हमने बायो मैट्रिक तकनीक के जरिये ये सुनिश्चित किया कि राशन उसी को मिले जो उसका हकदार है।

  • 23 Feb 2022 10:19 AM GMT

    माफिया जेल में खेल रहे गुल्ली डंडा

    पीएम मोदी ने कहा- बिना भेदभाव यूपी के हर क्षेत्र, हर वर्ग का विकास भाजपा की डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है। हम गरीब की छोटी से छोटी जरुरतों को पूरा करने में दिन रात जुटे हुए हैं। 

    पांच साल पहले आजम खान, मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद दनदनाते थे। कानून वही था, व्यक्ति वही था, मुजरिम भी वही था बस फर्क इतना था कि उस समय अखिलेश था तो ये दनदनाते थे। आज यूपी में योगी जी हैं और तीनों लोग जेल में गुल्ली-डंडा खेल रहे हैं।

    प्रधानमंत्री ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा उनको इन माफियाओं से इतना प्रेम है कि आधे जेल से चुनाव लड़ रहे हैं और इनकी तरफदारी करने वाले बेल पर चुनाव लड़ रहे हैं।

  • 23 Feb 2022 10:17 AM GMT

    ईमानदारी से किया जा रहा कौशांबी के विकास

    पीएम मोदी ने आगे कहा- कौशांबी महाभारत, रामायण, पुराणों तक में प्रसिद्ध नगरी है। लेकिन घोर परिवारवादियों के राज में कौशांबी को विकास के लिए तरसा दिया गया। ये हमारी डबल इंजन की सरकार है, जो पूरी ईमानदारी से कौशांबी के विकास में जुटी है।

    कौशांबी को बौद्ध सर्किट से जोड़ने का काम भी हमारी सरकार ने ही किया है। कौशांबी में ही राम वन गमन पथ योजना का काम भी तेजी से चल रहा है। हम कौशांबी सहित पूरे प्रदेश की समृद्धि, प्रगति और संस्कृति के लिए काम कर रहे हैं।

    आज हम सुविधा के साथ आपकी आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए भी काम कर रहे हैं। यहां के पीतल और कांसे के उत्पादों को बर्बाद कर दिया गया था। अब हम तेजी से इसे पहचान दिलाने में जुटे हैं।

  • 23 Feb 2022 10:16 AM GMT

    भाजपा और एनडीए की जीत का लगेगा चौका

    पीएम मोदी ने कौशाम्बी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- आज उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का मतदान हो रहा है। यूपी की जनता भाजपा और NDA की जीत का चौका मारने के लिए आगे बढ़ रही है। जो लोग सोचते हैं कि यूपी के लोग बंट जाएंगे। उन्हें जवाब देने के लिए यूपी के लोग आज फिर पोलिंग बूथ पर लंबी लंबी कतार लगाकर खड़े हैं।

    कोई भी देश हो, कोई भी प्रदेश हो, अगर उसे आगे बढ़ना है, तो लोगों को एकजुट होना ही होता है। भारत और यूपी के तेज विकास के लिए हम सभी का एकजुट बने रहना, हम सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत जरूरी है।

Shreya

Shreya

Next Story