Kushinagar: कुशीनगर के 2 छात्र यूक्रेन में फंसे, परिजन कर रहे सकुशल वापसी की प्रार्थना

Kushinagar News: कुशीनगर जनपद के दो छात्र सुमीत सिंह और रश्मि सिंह यूक्रेन में फंसे हुए हैं। वहीं, यूक्रेन के हालत के बारे में जानकर उनके परिजन चिंतित हो गए हैं।सभी लोग इनकी सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।

Mohan Suryavanshi
Report Mohan SuryavanshiPublished By Deepak Kumar
Published on: 25 Feb 2022 4:06 PM GMT (Updated on: 25 Feb 2022 6:09 PM GMT)
Kushinagar 2 students trapped in Ukraine Family praying for the safe return Russia Ukraine War
X

यूक्रेन में फंसे कुशीनगर के छात्र। 

Kushinagar News: बड़े अरमान लेकर विदेश में डॉक्टरी की पढ़ाई करने गए कुशीनगर जनपद (kushinagar District) के छात्र सुमीत सिंह व छात्रा रश्मि सिंह विदेश यूक्रेन में फंसे हैं। वहां की हालत खराब सुनकर परिजन सहित गांव जवार के लोग चिंतित हो गए हैं।सभी लोग इनकी सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। कुशीनगर जनपद (kushinagar District) के विकास खंड फाजिलनगर (Development Block Fazilnagar) के उस्मानपुर गांव निवासी अजय सिंह के पुत्र सुमित सिंह तथा फाजिलनगर कस्बे (Fazilnagar Town) के निवासी संदीप सिंह की पुत्री रश्मि सिंह यूक्रेन के विनीटिशिया शहर (Venetian city of Ukraine) में डॉक्टरी की पढ़ाई करने पिछले वर्ष सितंबर माह में गए थे।

फ्लाइट रद्द होने से बड़ी चिंता

एमबीबीएस की पढ़ाई करने गई रश्मि सिंह का कल भारत आने का टिकट था। रश्मि जब भारत आने के लिए यूक्रेन के कीव शहर की एयरपोर्ट पर पहुंची तो पता चला कि फ्लाइट रद्द हो गई है। रश्मि चिंतित हो गई। रश्मि के पिता ने बताया कि फ्लाइट रद्द होने के बाद भारत आने वाले यात्रियों को यूक्रेन में ही भारत के एमबीसी लाया गया है। जहां सभी को एक कॉलेज में शिफ्ट किया गए है। कुशीनगर की बेटी कब तक वतन आयेगी सभी की ज़ुबान से यही प्रश्न निकल रहा है।

सुमित की भी 3 मार्च को थी भारत वापसी

जनपद के उस्मानपुर गांव निवासी सुमित सिंह जो यूक्रेन (Ukraine) में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गए थे वहां की बिगड़ते हालात के कारण 3 मार्च को भारत आने वाले थे। उन्होंने व्हाट्सएप से अपने परिवार जनों को बताया कि यहां की हालात ठीक नहीं है। किसी को बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। हॉस्टल से हम लोगों को खाना पानी मिल रहा है। उन्हें चिंता है कि घर कैसे वापस जाएंगे।

जिगर के टुकड़ों के लिए परिजन चिंतित

जनपद के होनहार छात्र जो एक विशेष उद्देश्य लेकर यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गए थे। अचानक वहां की स्थिति खराब होने से उनके परिजन चिंतित हो गए हैं अपने जिगर के टुकड़ों को विदेश में फंसा देख ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि उनके बच्चे शीघ्र अपने वतन वापस आ जाए।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story