×

Smriti Irani Kushinagar Meeting : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का प्रियंका गांधी पर वार, कहा चुनावी जीव

कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले अमेठी से राहुल गांधी जैसे दिग्गज को पटखनी देकर लोकसभा पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लगातार गांधी परिवार पर हमलावर रही हैं।

Krishna Chaudhary
Report Krishna ChaudharyPublished By Divyanshu Rao
Published on: 27 Feb 2022 3:30 PM GMT
UP Election 2022
X

स्मृति ईरानी

Smriti Irani Kushinagar Meeting: उत्तर प्रदेश में छठे चरण के मतदान को लेकर चुनाव प्रचार जोरों पर है। देश के सबसे बड़े चुनावी अखाड़े में आज बीजेपी के तमाम दिग्गज नेताओं ने रैलियां की। इसी कड़ी में रविवार को अमेठी से सांसद औऱ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी कुशीनगर में चुनाव प्रचार को पहुंची। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंन सपा औऱ कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को चुनावी जीव तक बता दिया।

स्मृति का प्रियंका गांधी पर निशाना

कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले अमेठी से राहुल गांधी जैसे दिग्गज को पटखनी देकर लोकसभा पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लगातार गांधी परिवार पर हमलावर रही हैं। रविवार को कुशीनगर चुनावी सभा करने पहुंची स्मृति ईरानी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को जमकर घेरा। स्मृति ने प्रियंका पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की नैय्या पूरी तरह डूब रही है।

इस डूब रही नैय्या की पतवार को किसी महिला के हाथों में सौंप ये लोग नारे देते हैं लड़की हूं लड़ सकती हूं। चुनाव आते ही ये चुनावी चीज लोगों के सामने नया फार्मूला लेकर आते हैं। कभी जाति के नाम पर कभी लिंग के नाम पर और कभी धर्म के नाम पर।

सिध्दू और नवाब मलिक को लेकर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी यहीं नहीं रूकीं उन्होंने पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिध्दू का जिक्र करते हुए कहा कि इन्होंने एक ऐसे प्रधान को पंजाब में चुना है जो पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना भाई बताता है। जो वहां के सैन्य प्रमुख से गले मिलता है। अगर गांधी खानदान में हिम्मत है तो मेरी बात को झुठला दे। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी को लेकर स्मृति ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ऐसे आदमी का बचाव कर रही है जिसके हाथ कुख्यात आतंकी दाऊद इब्राहिम से मिले हुए हैं, जिसने 1993 में मुंबई को बम धमाकों से दहला दिया था। गांधी परिवार में हिम्मत नहीं है कि वो मेरी बात को झुठला सकें।

सपा पर निशाना

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने समाजवादी पार्टी पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकी घटना में लिप्त लोग क्यों साइकिल का शरण पाते हैं। इसके बाद उन्होंने सीएम योगी के उस दावे को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अखिलेश बाबू' का फोटो उस व्यक्ति के परिजनों के साथ है, जिसने अहमदाबाद को दहलाया है।

केंद्रीय महिला कल्याण मंत्री ने कांग्रेस और सपा के बीच सांठगांठ पर चुटकी लेते हुए कहा कि ये कैसा गठबंधन है जब सवाल अखिलेश से पूछा जाता है तो जवाब प्रियंका देती हैं। उन्होंने दोनों नेताओं पर आतंकी घटनाओं में लिप्च लोगों को शरण मुहैया कराने का आरोप लगाया।


Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story