×

UP Election 2022: मऊ रैली के बाद बिखरने लगा भागीदारी संकल्प मोर्चा का कुनबा

इस रैली को तो भागीदारी संकल्प मोर्चा की रैली कहा गया । लेकिन इसमें ओमप्रकाश राजभर के साथ कंधे से कंघा मिलाकर चल रहे आल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी समेत कई अन्य दल के नेता शामिल नहीं हुए।

Shreedhar Agnihotri
Written By Shreedhar AgnihotriPublished By Divyanshu Rao
Published on: 27 Oct 2021 6:08 PM GMT
UP Election 2022
X

अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर की तस्वीर 

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आज मऊ (Mau) में हुई सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) ने मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Alhilesh Yadav) के साथ रैली का भले ही विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Chunav) के लिए सियासी संकेत दे दिए हों पर इस रैली के होने के बाद में ओमप्रकाश राजभर (OM Prakash Rajbhar) के भागीदारी संकल्प मोर्चा (Bhagidari Sankalp Morcha) के भविष्य पर सवाल खडे हो गए हैं।

इस रैली को तो भागीदारी संकल्प मोर्चा की रैली कहा गया । लेकिन इसमें ओमप्रकाश राजभर के साथ कंधे से कंघा मिलाकर चल रहे आल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) समेत कई अन्य दल के नेता शामिल नहीं हुए।जिसके बाद इसके भविष्य पर लोग तरह तरह की बातें करने लगे हैं। ओमप्रकाश राजभर के बेटे ही इस रैली में काफी आगे दिखे। रैली में न तो भीम आर्मी के चंद्रशेखर उर्फ रावण दिखे और न ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के मुखिया शिवपाल सिंह यादव। एक तरह से यह पूरी रैली अखिलेश यादव और ओमप्रकाश राजभर की रैली बनकर ही रह गयी।

अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर की तस्वीर

भागीदारी संकल्प मोर्चा में ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी), बाबू सिंह कुशवाहा की अधिकार पार्टी, कृष्णा पटेल की अपना दल (के), प्रेमचंद्र प्रजापति की भारतीय वंचित समाज पार्टी, अनिल चौहान की जनता क्रांति पार्टी (आर), और बाबू राम पाल की राष्ट्रीय उदय पार्टी शामिल है।

योगी मंत्रिमंडल से बर्खास्त होने के बाद ओमप्रकाश राजभर पिछले एक साल से विपक्ष की भूमिका में रहकर भाजपा सरकार को कोसने का काम कर रहे हैं। उनकी अगुवाई में ही भागीदारी संकल्प मोर्चा बना है। इसमें लगातार छोटे दल शामिल होते आ रहे हैं पर आज की रैली के बाद भागीदारी संकल्प मोर्चा पर सवाल उठने लगे हैं।

यहां यह भी बताना जरूरी है कि राजभर समुदाय पूर्वांचल में एक महत्वपूर्ण वोटबैंक है। गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, चंदौली, भदोही, वाराणसी व मिर्जापुर में इस बिरादरी की आबादी 12 लाख से अधिक है। इस बिरादरी के नेता के तौर पर ओमप्रकाश राजभर की अच्छी खासी पहचान है और वह कई सीटों पर समीकरण बदलने की ताकत रखते हैं। इसके अलावा इन्हीं इलाकों में मुस्लिम मतों की संख्या भी अच्छी खासी है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021, UP Election 2022, up election 2022 news,up election 2022 news in hindi, up election 2022 latest news, up election 2022 latest news in hindi,up election 2022 latest news in hindi today, up election 2022 latest news in hindi today live, up election 2022 latest news in hindi today live news, up election 2022 latest news in hindi today live news today, up election 2022 latest news in hindi today live news today live, samajwadi party, samajwadi party news, samajwadi party news today, samajwadi party news today in hindi, samajwadi party latest news in hindi, samajwadi party news today in hindi, samajwadi party latest news in hindi,Bhagidari Sankalp Morcha, Bhagidari Sankalp Morcha news, bhagidari sankalp morcha uttar pradesh, bhagidari sankalp morcha uttar pradesh news, bhagidari sankalp morcha uttar pradesh news in hindi,bhagidari sankalp morcha uttar pradesh news in hindi today, bhagidari sankalp morcha uttar pradesh news in hindi today live, bhagidari sankalp morcha uttar pradesh news live, bhagidari sankalp morcha uttar pradesh news live today, bhagidari sankalp morcha uttar pradesh news live today hindi,bhagidari sankalp morcha uttar pradesh news live today

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story